जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक
घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से काम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी जनवरी तक बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन और किसानों को इनका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से काम किया जाए।
जिन कार्यों में प्रशासनिक या तकनीकी स्वीकृतियां लंबित हैं, उनका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई और पेयजल से जुड़ी परियोजनाएं प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ऐसे में इनके क्रियान्वयन में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment List