राजस्थान के 181 शिकायत निस्तारण मॉडल की अब PMO में गूंज, 4 दिसंबर को होगा प्रजेंटेशन 

मुख्य सचिव दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष रखेंगे मॉडल की कार्यप्रणाली

राजस्थान के 181 शिकायत निस्तारण मॉडल की अब PMO में गूंज, 4 दिसंबर को होगा प्रजेंटेशन 
राजस्थान के 181 शिकायत निस्तारण मॉडल का 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में प्रजेंटेशन होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास दिल्ली जाकर इस मॉडल की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

जयपुर। राजस्थान के 181 शिकायत निस्तारण मॉडल की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर से निकलकर केंद्र सरकार के शीर्ष गलियारों तक पहुंच गई है। आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए विकसित इस मॉडल का 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रजेंटेशन होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास खुद दिल्ली जाकर इस मॉडल की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। राजस्थान सरकार के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। शिकायतों के पंजीकरण से लेकर उनके समाधान, मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करने तक की व्यवस्था ने इस मॉडल को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसके जरिए विभिन्न विभागों की शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी की जा रही है। शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भारत सरकार इस व्यवस्था को प्रशासनिक नवाचार के एक प्रभावी मॉडल के रूप में देख रही है। यही वजह है कि अब इसे प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 181 मॉडल को मिली यह पहचान राजस्थान में सुशासन, प्रशासनिक जवाबदेही और तकनीक आधारित जन शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान
इंडिया गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की शनिवार को यहां हुई बैठक में सरकार के प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान...
पुलिस की मारपीट और आरोपियों की परेड से नाराज लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल
जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक 
Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
कोटा में मातृ मृत्युदर में लगातार कमी, लेकिन रैफरल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज : देशभर से साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी हुए शामिल