मंगलम ग्रुप के दिवाली मिलन में गूंजे राजस्थानी लोकगीत, जयपुर क्लब में परिवारों के साथ जुटे अधिकारी और कर्मचारी

नृत्य, गायन और मिमिक्री की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मंगलम ग्रुप के दिवाली मिलन में गूंजे राजस्थानी लोकगीत, जयपुर क्लब में परिवारों के साथ जुटे अधिकारी और कर्मचारी
लोक संगीत के बाद पुरस्कार वितरण शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजय मुकुंदगढ़ ने राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवी बना दिया। इसके बाद विभिन्न प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

जयपुर। मंगलम ग्रुप का ‘दिवाली मिलन 2026’  जयपुर क्लब में आयोजित हुआ। समारोह में समूह के निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संजय मुकुंदगढ़ की राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तीन बजे हाई-टी के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। समूह के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, निदेशकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधित किया। समूह के महाप्रबंधक लितेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन और दिवाली बोनस के लिए कर्मचारियों की ओर से प्रबंधन का आभार जताया।

नृत्य, गायन और मिमिक्री की प्रस्तुतियां सांस्कृतिक सत्र में कर्मचारियों ने एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। गायन और मिमिक्री ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। सोनाली गुप्ता ने मंगलम ग्रुप पर स्वरचित कविता का पाठ किया, जिसे सराहा गया। लोक संगीत के बाद पुरस्कार वितरण शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजय मुकुंदगढ़ ने राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवी बना दिया। इसके बाद विभिन्न प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। रात आठ बजे रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान
इंडिया गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की शनिवार को यहां हुई बैठक में सरकार के प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान...
पुलिस की मारपीट और आरोपियों की परेड से नाराज लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल
जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक 
Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
कोटा में मातृ मृत्युदर में लगातार कमी, लेकिन रैफरल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज : देशभर से साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी हुए शामिल