एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 

हरियाणा के नूंह मेवात से पकड़ा गया आरोपी

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
एटीएम बूथ पर लोगों के कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को जयपुर उत्तर की सुभाष चौक थाना पुलिस ने हरियाणा के नूंह मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्तकीम पर पुलिस उपायुक्त उत्तर ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जयपुर। एटीएम बूथ पर लोगों के कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को जयपुर उत्तर की सुभाष चौक थाना पुलिस ने हरियाणा के नूंह मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्तकीम पर पुलिस उपायुक्त उत्तर ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जयपुर सहित राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में एटीएम कार्ड बदलकर कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देश पर 22 से 30 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार अपराधियों, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

इसी अभियान के तहत थाना सुभाष चौक में दर्ज मुकदमा नंबर 193/2025, धारा 318(4), 61(2) एवं 111(3) बीएनएस में वांछित आरोपी मुस्तकीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम आलोक सिंघल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक पीयूष कविया के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत लाल महर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नूंह मेवात जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव सिरोली निवासी मुस्तकीम (37) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर की ओर से 1 अप्रैल 2026 के तहत 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान
इंडिया गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की शनिवार को यहां हुई बैठक में सरकार के प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान...
पुलिस की मारपीट और आरोपियों की परेड से नाराज लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल
जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक 
Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
कोटा में मातृ मृत्युदर में लगातार कमी, लेकिन रैफरल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज : देशभर से साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी हुए शामिल