Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी

नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट के अलग-अलग संकेतों से उपभोक्ताओं को मिलेगा सही चुनाव का विकल्प

Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
दैनिक नवज्योति के 'वॉइस ऑफ यूथ' अभियान में युवाओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत।

कोटा। बाजार में सजे रंग-बिरंगे पैकेट और लुभावने विज्ञापन अक्सर उपभोक्ताओं को आकर्षित कर लेते हैं, लेकिन इनकी चमक के पीछे छिपी नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा सेहत पर भारी पड़ सकती है। अब खाद्य पदार्थों के पैकेट पर इन तीनों घटकों के लिए अलग-अलग चेतावनी चिन्ह लगाने की पहल उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। दैनिक नवज्योति के 'वॉइस ऑफ यूथ' अभियान में युवाओं ने सुप्रीम कोर्ट के उक्त फैसले को सराहनीय बताया है। इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खरीदारी के दौरान लोगों को सही चुनाव करने में मदद मिलेगी। खासकर बच्चे, युवा और बीमारियों से जूझ रहे लोग खानपान को लेकर अधिक सतर्क हो सकेंगे।

 युवाओं का मानना है कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का बढ़ता चलन खानपान की आदतों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा की स्पष्ट एवं वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जानकारी मिलना जरूरी है। तीनों के लिए अलग-अलग चेतावनी चिन्ह होने से उपभोक्ता आसानी से समझ सकेंगे कि किस खाद्य पदार्थ में कौन-सा घटक अधिक है। इससे वे केवल स्वाद, ब्रांड या विज्ञापन के प्रभाव में आकर खरीदारी करने के बजाय स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकेंगे। इस व्यवस्था का लाभ डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष रूप से मिल सकता है।

सही जानकारी से ही होगा सही चुनाव
स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित खानपान और जागरूकता बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग समय बचाने के लिए पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने लगे हैं। ऐसे में पैकेट पर नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बताने वाले अलग-अलग चेतावनी चिन्ह उपभोक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। इससे लोग आसानी से समझ सकेंगे कि कौन-सा खाद्य पदार्थ उनकी सेहत के लिए कितना सही है।
-आदि भार्गव, स्टूडेन्ट

बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत
खाद्य पदार्थों पर पोषक तत्वों की स्पष्ट जानकारी देना उपभोक्ताओं के हित में सराहनीय पहल है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अलग-अलग चेतावनी चिन्हों से उन्हें अधिक नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करने में आसानी होगी। इससे वे अपनी सेहत के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकेंगे।
-प्रियांशु मेघवाल, स्टूडेन्ट

Read More असर खबर का : दैनिक नवज्योति की खबर से रेलवे में मचा हड़कंप, 1513 कर्मचारी ले रहे थे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम
पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल आज हर उम्र के लोगों में बढ़ रहा है। कई बार स्वाद और आकर्षक पैकेजिंग के कारण लोग उनमें मौजूद हानिकारक तत्वों की मात्रा पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में अलग-अलग चेतावनी चिन्ह लोगों को सचेत करेंगे। यह पहल बच्चों और युवाओं में भी शुरुआत से ही स्वस्थ खानपान की आदत विकसित करने में मददगार हो सकती है।
-शिवानी वर्मा, स्टूडेन्ट

Read More डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट

अब खरीदारी में सेहत को मिलेगी प्राथमिकता
उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की वास्तविक जानकारी मिलना बेहद जरूरी है। कई बार लोग यह जाने बिना ही पैकेटबंद चीजें खरीद लेते हैं कि उनमें नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट कितना है। यदि इनकी मात्रा के लिए अलग-अलग चेतावनी चिन्ह दिए जाएंगे तो लोगों को निर्णय लेने में आसानी होगी। इससे खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखेंगे।
-मेघा शर्मा, स्टूडेन्ट

Read More 14 करोड़ का खेल हॉस्टल तैयार, फिर भी खिलाड़ियों को इंतजार!

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान
इंडिया गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की शनिवार को यहां हुई बैठक में सरकार के प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान...
पुलिस की मारपीट और आरोपियों की परेड से नाराज लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल
जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक 
Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
कोटा में मातृ मृत्युदर में लगातार कमी, लेकिन रैफरल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज : देशभर से साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी हुए शामिल