भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प 

कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को बाईस गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र यादव सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महान समाज सुधारक, लेखक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर शनिवार को जयपुर के बाईस गोदाम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा फुले के सामाजिक योगदान और उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।

उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगाई और समाज में समानता एवं अधिकारों की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। उनका जीवन और संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता तथा शिक्षा के प्रसार के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके विचार वर्तमान समय में भी समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रासंगिक हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान
इंडिया गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की शनिवार को यहां हुई बैठक में सरकार के प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान...
पुलिस की मारपीट और आरोपियों की परेड से नाराज लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल
जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक 
Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
कोटा में मातृ मृत्युदर में लगातार कमी, लेकिन रैफरल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज : देशभर से साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी हुए शामिल