बीआईएस की बीकानेर में बड़ी कार्रवाई, फर्जी आईएसआई मार्क वाले 91 उत्पाद जब्त

मोदी प्लाईबोर्ड डोर इंडस्ट्रीज की दुकान पर छापा

बीआईएस की बीकानेर में बड़ी कार्रवाई, फर्जी आईएसआई मार्क वाले 91 उत्पाद जब्त
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) राजस्थान की टीम ने बीकानेर में फर्जी आईएसआई मार्क वाले उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 लकड़ी के उत्पाद जब्त किए हैं। टीम में उपनिदेशक सचिन गुप्ता, उदित अग्रवाल और वैभव जिंदल सहित अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे।

जयपुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) राजस्थान की टीम ने बीकानेर में फर्जी आईएसआई मार्क वाले उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 लकड़ी के उत्पाद जब्त किए हैं। टीम ने 27 नवंबर को मैसर्स मोदी प्लाईबोर्ड डोर इंडस्ट्रीज की दुकान पर छापेमारी कर विक्रय के लिए रखे गए 27 लकड़ी के फ्लश डोर शटर और 64 ब्लॉक बोर्ड जब्त किए। इन उत्पादों पर कथित रूप से फर्जी आईएसआई मार्क लगा हुआ था। बीआईएस राजस्थान की यह कार्रवाई भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के कथित उल्लंघन के संबंध में की गई। कार्रवाई बीआईएस राजस्थान के निदेशक एवं प्रमुख आदित्य दास के निर्देश पर हुई। टीम में उपनिदेशक सचिन गुप्ता, उदित अग्रवाल और वैभव जिंदल सहित अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे।

बिना प्रमाणन लाइसेंस बिक्री पर कार्रवाई: बीआईएस के अनुसार, लकड़ी के फ्लश डोर शटर और ब्लॉक बोर्ड भारत सरकार के प्लाईवुड एवं लकड़ी के फ्लश डोर शटर (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2024 के तहत अनिवार्य प्रमाणन के दायरे में आते हैं। वैध बीआईएस प्रमाणन लाइसेंस के बिना इन उत्पादों का निर्माण, विक्रय, भंडारण या आयात करना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 की धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध है। पहली बार उल्लंघन पर न्यूनतम दो लाख रुपए और दूसरी या उसके बाद की बार उल्लंघन करने पर न्यूनतम पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माने की राशि उल्लंघन में शामिल वस्तुओं के मूल्य के दस गुना तक हो सकती है। इसके अलावा अधिकतम दो वर्ष की कारावास या जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है। बीआईएस ने बताया कि तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के बाद संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील: बीआईएस ने उपभोक्ताओं से अनिवार्य प्रमाणन के दायरे में आने वाले उत्पाद खरीदने से पहले उनकी प्रमाणन स्थिति की जांच करने की अपील की है। इसके लिए बीआईएस केयर ऐप का उपयोग किया जा सकता है। बीआईएस ने यह भी कहा कि आईएसआई मार्क, बीआईएस पंजीकरण चिह्न और बीआईएस हॉलमार्क के दुरुपयोग की शिकायत बीआईएस केयर ऐप या नजदीकी बीआईएस कार्यालय में ईमेल अथवा लिखित माध्यम से की जा सकती है। शिकायतों का निस्तारण गोपनीयता के साथ किया जाएगा। बीआईएस ने निर्माताओं, आयातकों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 का पूर्ण पालन करने की अपील करते हुए कहा कि गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन और प्रमाणन चिह्नों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान परिसीमन पर सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया गठबंधन ने बनाया विरोध का प्लान
इंडिया गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की शनिवार को यहां हुई बैठक में सरकार के प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान...
पुलिस की मारपीट और आरोपियों की परेड से नाराज लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल
जनवरी तक जल संसाधन विभाग की बजट घोषणाओं पर अमल के निर्देश, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक 
Voice of Youth : पैकेट पर चेतावनी के निशान, युवा बोले- अब स्वाद नहीं, सेहत देखकर करेंगे खरीदारी
कोटा में मातृ मृत्युदर में लगातार कमी, लेकिन रैफरल सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदात करना कबूला 
राजस्थान पुलिस साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज : देशभर से साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी हुए शामिल