असर खबर का : दैनिक 'नवज्योति' ने उठाए मुद्दे,चिकित्सा मंत्री ने लिया संज्ञान, अब विभाग करेगा कोटा में बैठक

रेफरल ओटी और किडनी फेल के मुद्दे पर बैठक करेगें आरसीएच डॉ रोमेल सिंह

असर खबर का : दैनिक 'नवज्योति' ने उठाए मुद्दे,चिकित्सा मंत्री ने लिया संज्ञान, अब विभाग करेगा कोटा में बैठक
शासन के संज्ञान के बाद कोटा संभाग की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की जांच शुरू।

कोटा। संभाग में बदहाल मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और 12 नवम्बर को प्रसूता प्रीति महावर की सीजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौत ने चिकित्सा विभाग में हलचल मचा दी है। लचर रेफरल व्यवस्था, प्रसूताओं को समय पर उपचार नहीं मिलने और अस्पतालों की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर दैनिक 'नवज्योति' की ओर से लगातार प्रकाशित खबरों का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। शासन स्तर पर मामले का संज्ञान लेने के बाद अब कोटा संभाग की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जांचने की कवायद शुरू हो गई है।

प्रसूता प्रीति महावर की मृत्यु के मामले की समीक्षा करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मातृ मृत्यु की प्रत्येक घटना को गंभीरता से लेती है। बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक निदेशक (आरसीएच) डॉ. रोमेल सिंह को तत्काल कोटा संभाग भेजकर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और रेफरल व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को बिना देरी उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने के लिए 'सेतु रेफरल सिस्टम' को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एएनएम, बीसीएमओ और सीएचओ को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान, नियमित निगरानी और रेफरल प्रोटोकॉल की पालना के लिए नियमित प्रशिक्षण देने तथा एंबुलेंस सेवाओं और अस्पतालों के बीच समन्वय की कमियां दूर करने को कहा है।

स्वास्थ्य भवन में होगी समीक्षा बैठक
इसी कड़ी में शनिवार को कोटा के स्वास्थ्य भवन स्थित सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर के समन्वय में होने वाली बैठक में जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं, विशेषकर महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर मंथन किया जाएगा।

Read More पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी

40 से अधिक चिकित्सक होंगे शामिल
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि बैठक में जिले के सभी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, जेके लोन अस्पताल से डॉ. निर्मला शर्मा, मेडिकल कॉलेज से डॉ. बीएल पाटीदार, कुन्हाड़ी अस्पताल और जिले के सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के प्रभारी तथा गायनी चिकित्सक शामिल होंगे। 40 से अधिक चिकित्सकों की मौजूदगी में अस्पतालों की बुनियादी जरूरतों और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Read More Voice Of Youth: अन्याय के खिलाफ मुखर हो रहा युवा, राजनीति को बना रहा बदलाव का हथियार

नवज्योति के सवालों से बेनकाब हुए कागजी दावे
दैनिक 'नवज्योति' ने चिकित्सा व्यवस्था की खामियों को लगातार उजागर किया। 13 नवम्बर के अंक में जेके लोन अस्पताल को प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए 27 अक्टूबर को मिले 'एप्रिसिएशन अवॉर्ड' पर सवाल उठाते हुए लगातार हो रही मातृ मृत्यु के बीच सरकारी दावों की हकीकत सामने रखी थी।

Read More चंबल में छाई जलकुंभी, दुर्गंध से लोग परेशान

रेफरल व्यवस्था पर उठाए सवाल
31 अक्टूबर के अंक में सांगोद से रेफर प्रसूता की कोटा पहुंचने के महज 25 मिनट बाद सामान्य डिलीवरी होने की खबर के जरिए ग्रामीण स्तर पर प्री-स्क्रीनिंग और रेफरल व्यवस्था की खामियां उजागर की थीं।

जवाबदेही और चिकित्सकीय प्रोटोकॉल पर सवाल
4 अक्टूबर को प्रकाशित 'तो दोषी कौन?' खबर में जांच कमेटियों की देरी, किडनी फेलियर के मामलों में जिम्मेदारी तय नहीं होने और चिकित्सकों की बहाली का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा किडनी-लिवर फेलियर, एनेस्थीसिया प्रोटोकॉल, ऑपरेशन के बाद फ्लूइड मैनेजमेंट और संभागीय अस्पतालों के आईसीयू की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर