पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

छठे वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 262 से बढ़ाकर 269 प्रतिशत

पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान के तहत वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान के तहत वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों की महंगाई राहत 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत कर दी गई है।

बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को नवंबर माह के वेतन के साथ नकद मिलेगा, जिसका भुगतान 1 दिसंबर 2026 को होगा। जुलाई से अक्टूबर तक की बढ़ी हुई राशि संबंधित कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा कराई जाएगी। आदेशों का लाभ पात्र पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स, प्रोविजनल पेंशन प्राप्तकर्ताओं तथा संबंधित स्वायत्तशासी संस्थाओं के पात्र कार्मिकों को भी मिलेगा। हालांकि, वृद्धावस्था पेंशन और राजनीतिक पेंशन पर ये आदेश लागू नहीं होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान के तहत वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा 
2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी
संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार