विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव
अमृतकाल भारत के रूपांतरण का महत्वपूर्ण कालखंड
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विजन 2047’ के अनुरूप ‘विकसित राजस्थान @2047’ के लक्ष्य को साकार करने में राजस्थान का सुशासन (गुड गवर्नेंस) मॉडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के साथ तकनीक आधारित नवाचारों के माध्यम से अंतिम छोर तक सरकारी सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित कर रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को राजस्थान सरकार के प्रशिक्षण विभाग एचसीएम रीपा के 70 वर्ष की उत्कृष्टता के गौरवशाली अवसर पर भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित स्मृति व्याख्यान श्रृंखला के उद्घाटन संबोधन में अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही, त्वरित निर्णय क्षमता एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘प्रभावी और जवाबदेह शासन के लिए प्रशासनिक सुधार’ विषय पर प्रशासनिक अधिकारियों को सुशासन की कार्यप्रणाली और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि अमृतकाल भारत के रूपांतरण का महत्वपूर्ण कालखंड है।
स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में विकसित राजस्थान का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

Comment List