मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यकाल का 1 साल पूरा, प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में बदलाव की पहल 

17 नवंबर 2025 को मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यकाल का 1 साल पूरा, प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में बदलाव की पहल 
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 17 नवंबर को पदभार संभालने के 1 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस एक साल के दौरान प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में कार्यसंस्कृति बदलने, गुड गवर्नेंस को मजबूत बनाने और सरकारी कामकाज को अधिक जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 17 नवंबर को पदभार संभालने के 1 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस एक साल के दौरान प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में कार्यसंस्कृति बदलने, गुड गवर्नेंस को मजबूत बनाने और सरकारी कामकाज को अधिक जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर रहा। श्रीनिवास ने 17 नवंबर 2025 को मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में ई-गवर्नेंस, प्रशासनिक सुधार, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, फाइलों के समयबद्ध निस्तारण और विभागीय समन्वय को प्राथमिकता दी गई।

विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तंत्र को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में भी प्रयास हुए। उनके कार्यकाल का एक महत्वपूर्ण पहलू राजस्थान की प्रशासनिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना भी रहा। अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने वैश्विक मंचों पर राजस्थान की भागीदारी बढ़ाई। एथेंस और सियोल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में उनकी भूमिका चर्चा में रही। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार भी दिया है। अब वे 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। आने वाले समय में प्रशासनिक सुधारों को धरातल पर उतारना, निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ आमजन तक पहुंचाना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध