रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त

वेदी वशिष्ठ का भी टीम में चयन

रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
करौली जिले के अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षक रक्षित चतुर्वेदी को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मंडल सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रत्नू ने उन्हें आगामी पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लिए टीम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

करौली। करौली जिले के अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षक रक्षित चतुर्वेदी को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मंडल सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रत्नू ने उन्हें आगामी पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लिए टीम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 23 से 29 नवंबर तक पी.पी. सवाणी विश्वविद्यालय, सूरत (गुजरात) में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के पश्चिमी क्षेत्र की विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

दूसरी ओर, करौली की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर वेदी वशिष्ठ ने भी अपने बेहतरीन खेल के दम पर राजस्थान विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की की है। एक ही जिले से कोच और खिलाड़ी दोनों का एक साथ विश्वविद्यालय स्तर की प्रतिष्ठित टीम में चयन होना करौली के खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत के लिए दोहरी खुशी और अत्यंत गौरव की बात है।

रक्षित चतुर्वेदी की इस नियुक्ति और वेदी के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, स्थानीय प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है। सभी ने उम्मीद जताई है कि रक्षित के कुशल मार्गदर्शन और वेदी के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान विश्वविद्यालय की टीम इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

 

Read More भारत का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Post Comment

Comment List

Latest News

रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
करौली जिले के अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षक रक्षित चतुर्वेदी को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त...
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
फिर से चले सोना और चांदी ऊंचाई की ओर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव  
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब
जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- भाजपा का पर्दे के पीछे का खेल जानना चाहती है देश की आवाम