कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, चार ट्रेनों का बदलेगा रास्ता

सोगरिया स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, चार ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पुनर्विकास कार्य के चलते 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक चार ट्रेनों का मार्ग बदला। भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल और दयोदया एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं का कोटा स्टेशन पर ठहराव रद्द।

कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते रेल यात्रियों को अगले 15 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर विकास कार्य के लिए 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते चार प्रमुख रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन ट्रेनों का कोटा स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस और जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस सहित दयोदया एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली इन रेलसेवाओं के यात्रियों को कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया स्टेशन से यात्रा करनी होगी। उन्होंने बताया कि भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक सोगरिया कोटा सी केबिन गुरला होकर चलेगी। इसी प्रकार सोगरिया स्टेशन पर इसका रात 2.10 बजे आगमन और 2.20 बजे प्रस्थान होगा, वहीं जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस गुरला कोटा सी केबिन सोगरिया होकर संचालित होगी। इसका सोगरिया स्टेशन पर रात 11.30 बजे आगमन और 11.40 बजे प्रस्थान होगा।

सुदर्शन ने बताया कि जबलपुर अजमेर दयोदया एक्सप्रेस 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। सोगरिया पर इसका सुबह 6.35 बजे आगमन और 6.45 बजे प्रस्थान होगा। वहीं अजमेर जबलपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इसका सोगरिया स्टेशन पर रात 9.50 बजे आगमन और 10 बजे प्रस्थान होगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले ट्रेन के परिवर्तित मार्ग और सोगरिया स्टेशन पर ठहराव की जानकारी ले लें जिससे आगे परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, चार ट्रेनों का बदलेगा रास्ता कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, चार ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पुनर्विकास कार्य के चलते 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक चार ट्रेनों का मार्ग...
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर सौजन्यपूर्ण चर्चा  
दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 12 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! चुनाव हारते ही गांव से हटवा दीं 50 स्ट्रीट लाइटें, विधायक के तर्क पर उठे सवाल