PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

आईआईटी स्नातक की प्लेसमेंट रिपोर्ट का हवाला

PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कॉर्पोरेट टैक्स कटौती का लाभ कर्मचारियों तक न पहुंचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का समर्थन किया है। थरूर के अनुसार, टैक्स छूट के बावजूद कंपनियों ने निवेश, वेतन वृद्धि और रोजगार सृजन की अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया, हालांकि उन्होंने भ्रष्टाचार और सरकारी नियमों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के फायदे कर्मचारियों तक नहीं पहुंचने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का समर्थन किया है। थरूर ने कहा कि सरकार ने कंपनियों को टैक्स में राहत इस उम्मीद से दी थी कि वे निवेश बढ़ाएंगी, नई नौकरियां पैदा करेंगी और कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएंगी, लेकिन कंपनियां इन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं।

थरूर के मुताबिक, कॉर्पोरेट जगत के पास अपनी सफाई हो सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री की बात में सच्चाई है। उन्होंने रोजगार के मौजूदा हालात पर भी चिंता जताई। एक आईआईटी स्नातक को प्लेसमेंट नहीं मिलने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं युवाओं के लिए रोजगार की चुनौती को दर्शाती हैं। हालांकि, थरूर ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बहाने सरकार को नियमों की अड़चनों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी घेरा।

Post Comment

Comment List

Latest News

PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कॉर्पोरेट टैक्स कटौती का लाभ कर्मचारियों तक न पहुंचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...
चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! चुनाव हारते ही गांव से हटवा दीं 50 स्ट्रीट लाइटें, विधायक के तर्क पर उठे सवाल
पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम
बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
राज काज में क्या है खास, जानें 
बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित