राज काज में क्या है खास, जानें 

रिश्तेदारी, रसूख और हिसाब 

राज काज में क्या है खास, जानें 
सूबे में चार दिन से हार के ठीकरे को लेकर जोरों से चर्चा है। सबसे ज्यादा चर्चा सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर है।

अब चर्चा हार के ठीकरे की :

सूबे में चार दिन से हार के ठीकरे को लेकर जोरों से चर्चा है। सबसे ज्यादा चर्चा सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर है। चर्चा है कि दो महीने पहले निकाय चुनाव में जीत का सेहरा पहनकर इतरा रही भाजपा को पब्लिक ने पंचायत चुनाव में ऐसा झटका दिया कि अब पाटी के ठिकाने पर जश्न की जगह जवाबदेही की तलाश हो रही है। दो महीने पहले जिन नेताओं की पीठ थपथपाई जा रही थी, अब उन्हीं के टिकट वितरण पर सवाल उठ रहे हैं। राज का काज करने वाले भी लंच केबिनों में बतियाते हैं कि कई दिग्गज चारों खाने चित हुए तो टिकट बेचने के आरोपों ने सियासी पारा चढ़ा दिया। अब भारती भवन में भी बैठकों का दौर जारी है। माथापच्ची इस पर कम है कि जनता ने नकारा क्यों, ज्यादा इस पर है कि हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ा जाए। संगठन वाले सत्ता पर उंगली उठाएं या सत्ता वाले संगठन पर, टिकट बांटने वाले स्थानीय समीकरण का रोना रोएं। यानी हार की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं, लेकिन जीत का श्रेय लेने वालों की कभी कमी रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सियासी शतरंज में प्यादा कौन बनेगा और वजीर अपनी बाजी बचाकर कैसे निकलता है।

रिश्तेदारी, रसूख और हिसाब :

सूबे के चारों कोने में तीन दिनों से मंत्रीजी के घर में चुनावी मात और रिश्तेदारों की बारात निकलने की बात सुनाई दे रही है। पंचायत चुनावों में इस बार बड़े नेताओं के परिवारों के चुनावी गणित की टीआरपी भी रेड कलर को पार कर गई। अब देखो न, सीकर में राज के खास रत्न की पत्नी और दो बेटों को हार का सामना करना पड़ा, तो चूरु में गुजरे जमाने में राज के खास रहे बन्नाजी के बेटे और बहू ने जीत का परचम लहराया, तो पब्लिक की जुबान भी इतनी खुली कि कई लीडर्स तो मायने तक नहीं समझ पाए। दोनों दलों के बड़े ठिकानों पर रोजाना पगफेरा करने वाले हार्ड कोर वर्कर्स में खुसरफुसर है कि गांव की जनता रिश्तेदारी और रसूख से ज्यादा अपना हिसाब देखती है। टिकट की सिफारिश चल सकती है, लेकिन वोट की पर्ची पर आखिरकार वोटर की ही चलती है। अब पब्लिक के इस हिसाब को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

Read More क्लिक के जाल में फंसा आम उपभोक्ता : ई-कॉमर्स और ऐप्स के ‘डार्क पैटर्न’ पर सरकार का शिकंजा

बधाई के मायने :

Read More तीन हजार साल पुरानी ममी ने खोले प्राचीन मिस्र के राज

भगवा वाली पार्टी के दिल्ली में बैठे एक बड़े लीडर ने मैडम को बधाई क्या दे दी, कई खेमों के नेताओं की नींद उड़ गई। एक खेमे के नेता ऊंचा-नीचा ज्यादा ही हो रहे हैं, न वो ढंग से खा रहे हैं और नहीं पी रहे हैं। बेचारों के समझ में नहीं आ रहा कि आखिर माजरा क्या है। अब इन भाई लोगों को कौन समझाए कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। दिल्ली में बैठे गुजराती बंधु अपने हिसाब से काम करते हैं, घाटा होने से पहले ही काम के तरीकों को बदल देते हैं। दिल्ली वालों के इशारों पर मैडम ने भी मैसेज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाई लोग भी बधाई और बदली बॉडी लैंग्वेज के मायने निकालने में कोई कंजूसी नहीं बरत रहे, चूंकि राजस्थान को राइज जो करना है।

Read More सबका अपना टीवी, सबकी अपनी दुनिया

एक जुमला यह भी :

सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि हाथ वाले भाई लोगों में अचानक पैदा हुए जोश को लेकर है। जुमले को लेकर इंदिरा गांधी भवन में बने भाई लोगों के ठिकाने पर आने वाले वर्कर्स में काफी कानाफूसी है। जुमला है कि दो साल पहले ही आंदोलन तेज करने के पीछे कोई न कोई राज है। सुगबुगाहट तो यहां तक है कि हाथ वाले भाई लोगों को वहम है कि सामने वालों के खेमे में जो कुछ चल रहा है, उसमें बदलाव के संकेत हैं। बदलाव होगा या नहीं, यह तो मकर संक्रांति के बाद ही पता चलेगा, लेकिन सुगबुगाहट खुद हाथ वाले भाई लोगों के ही गले नहीं उतर रही।

-एल. एल. शर्मा 
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Post Comment

Comment List

Latest News

राज काज में क्या है खास, जानें  राज काज में क्या है खास, जानें 
सूबे में चार दिन से हार के ठीकरे को लेकर जोरों से चर्चा है। सबसे ज्यादा चर्चा सरदार पटेल मार्ग...
बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित
वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज
पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट
वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार
जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल