राज काज में क्या है खास, जानें 

नतीजे बाद में, रौब पहले से 

राज काज में क्या है खास, जानें 
सूबे में इन दिनों चारों ओर विलाओं की ही चर्चा है। चर्चा के लिए विला का छोटा-बड़ा होना कोई मायना नहीं रखता, केवल उसका किसी न किसी बड़े साहब से ताल्लुक रखना ही काफी है।

चर्चा में साइड इफेक्ट :

सूबे में इन दिनों चारों ओर विलाओं की ही चर्चा है। चर्चा के लिए विला का छोटा-बड़ा होना कोई मायना नहीं रखता, केवल उसका किसी न किसी बड़े साहब से ताल्लुक रखना ही काफी है। अब देखों ना, गुजरे जमाने में सरकार चला चुके बड़े साहब के करोड़ों के विला कांड ने नौकरशाही के गलियारों में ऐसी हलचल मचाई है कि कई साहब लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन गायब है। वे चिन्ता के मारे दूबले होते जा रहे हैं और न ढंग से खा पा रहे हैं और नहीं पी पा रहे हैं। पब्लिक भी अपने-अपने हिसाब से साहब लोगों की संपत्तियों का गुणा-भाग करने में जुटी हैं। कोई किसी की कोठी गिन रहा है, तो कोई फार्म हाउस का पता लगा रहा है। अफवाहों का बाजार भी इतना गर्म है कि सूबे के सबसे बड़े साहब को भी अपनी प्रॉपर्टी को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ रही है। अब इसे विला कांड का साइड इफेक्ट कहें या नौकरशाही में अचानक पारदर्शिता प्रेम जागा। कल तक जो अफसर फाइलों में दूसरों से हिसाब मांगते थे, आज खुद अपने हिसाब की सफाई देते नजर आ रहे हैं। लगता है, मरु प्रदेश में अफसरों की संपत्ति का आॅडिट जनता की अदालत में होने लगा है।

नतीजे बाद में, रौब पहले से :

सूबे में गांवों की सरकार के चुनावों में पटेलों के वोटों की गिनती होने में अभी चार दिन बाकी है, लेकिन कुछ नेताओं के सिर पर चमचों ने जिला प्रमुख और प्रधान की पगड़ी अभी से सजाने में केई कसर नहीं छोड़ रहे। नेता भी कम नहीं है, वोटों का हिसाब बाद में देखेंगे, मगर अभी से रुतबे का ब्याज वसूलना शुरु कर दिया। कल तक जो गांव की गली में हर किसी को राम-राम करते थे, आज उनके अभिवादन का जवाब भी पीए देने लगे है। उनकी चाल ऐसी है कि मानों सरकारी गाड़ी से उतर रहे हो और मिजाज ऐसा कि गांव की सड़क भी इनकी अगुवानी में बिछी हो। उनके समर्थक भी हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, कोई उनको भावी प्रधान जी कह रहा है, तो कोई जिला प्रमुख साहब के नाम से पुकार रहा है। पब्लिक भी तमाशा देख रही है और चुटकी ले रही है कि गांव बसा नहीं, मालजादा आया ढाल बैठे। अब इन नेताओं को कौन समझाए कि इलेक्शन में वोट पड़ते हैं, ताज नहीं। कुर्सी का सपना देखना बुरा नहीं, मगर कुर्सी मिलने से पहले ही अकड़ दिखाना, कहीं महंगा न पड़ जाए।

Read More नेहरू : राष्ट्र के विराट स्वप्न और एक मनुष्य की अंतरंग विफलताओं के बीच

एक जुमला यह भी :

Read More स्वतंत्र प्रेस के साये में सुरक्षित रहता है लोकतंत्र

सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि राज के रत्नों और राज का काज करने वालों के बीच चल रहे छत्तीस के आंकड़ों को लेकर है। जुमला है कि राज का काज करने वाले साहब लोग राज के कई रत्नों के मंसूबों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। रत्न कहते कुछ है और साहब लोग करते कुछ और है। अब राज के रत्नों के सामने मन मसोझ कर बैठने के सिवाय कोई चारा भी तो नहीं है। चूंकि वे उनको बदलने के लिए पहले से ही जोर लगा चुका हैं, मगर राज करने वाले भाई साहब उनकी बात को इस कान से सुनकर उस कान से निकाल देते हैं। सबसे ज्यादा हालत तो राज के नंबर दो की है, जिन्होंने गुलाबी नगर के विकास में लगे दो इंजीनियरों को बदलने का कई बार मौखिक फरमान जारी कर दिया, मगर पालना नहीं हो पाई। अब नंबर दो को कौन समझाए कि दिल्ली में काज कर चुके साहब का बैकग्राउण्ड इतना मजबूत है कि जयपुर कलक्टरी में तैनाती के टाइम भी कई लीडर्स को लोहे के चने चबाने पड़ गए थे। चूंकि साहब का काम करने का फॉमूर्ला भी उनके नाक तरह बिल्कुल सीधा है।  

Read More क्लिक के जाल में फंसा आम उपभोक्ता : ई-कॉमर्स और ऐप्स के ‘डार्क पैटर्न’ पर सरकार का शिकंजा

-एल. एल. शर्मा 
(यह लेखक के अपने विचार है)

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद