वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार

वन विभाग को 16.56 करोड़ की कमाई

वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार
राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को देखने के लिए पर्यटकों का आकर्षण लगातार बना हुआ है। पिछले 10 साल में (2016-17 से 2025-26) के आंकड़ों के अनुसार बायोलॉजिकल पार्क में कुल 35,69,031 पर्यटक पहुंचे।

जयपुर। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को देखने के लिए पर्यटकों का आकर्षण लगातार बना हुआ है। पिछले 10 साल में (2016-17 से 2025-26) के आंकड़ों के अनुसार बायोलॉजिकल पार्क में कुल 35,69,031 पर्यटक पहुंचे। इनमें 11,65,552 स्टूडेंट्स, 23,99,286 भारतीय पर्यटक और 4,193 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इन पर्यटकों से वन विभाग को कुल 16 करोड़ 56 लाख 66 हजार 540 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

वर्ष 2025-26 में पार्क में कुल 3,21,185 पर्यटक पहुंचे। जबकि 2024-25 में यह संख्या 3,10,402 थी। इस प्रकार एक साल में पर्यटकों की संख्या में 10,783 की वृद्धि हुई। वहीं राजस्व 2024-25 के 1 करोड़ 51 लाख 26 हजार 110 रुपए से बढ़कर 2025-26 में 1 करोड़ 59 लाख 32 हजार 520 रुपए हो गया।

लायन सफारी में 1.07 लाख से अधिक पर्यटक 2.15 करोड़ रुपए की आय :

नाहरगढ़ लायन सफारी के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक कुल 1,07,956 पर्यटकों ने सफारी का भ्रमण किया। इससे वन विभाग को कुल 2 करोड़ 15 लाख 91 हजार 200 रुपए का राजस्व मिला। वर्ष 2022-23 में लायन सफारी में सर्वाधिक 19,225 पर्यटक पहुंचे थे। वहीं 2025-26 में 18,418 पर्यटक पहुंचे और 36 लाख 83 हजार 600 रुपए की आय हुई।

Read More अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामला : IAS शिखर अग्रवाल समेत गोयल फैशंस के निदेशकों पर एसीबी ने किया केस दर्ज

टाइगर सफारी की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी :

Read More पंचायत चुनाव में परिवारों की परीक्षा : राठौड़ का डबल धमाका, तो खर्रा परिवार को तिहरा झटका

नाहरगढ़ टाइगर सफारी के आंकड़ों में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी सामने आई है। वर्ष 2024-25 में टाइगर सफारी में 6,088 पर्यटक पहुंचे थे। जबकि 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 15,928 हो गई। यानी एक साल में 9,840 पर्यटकों की वृद्धि हुई। टाइगर सफारी से वर्ष 2024-25 में 12 लाख 17 हजार 600 रुपए की आय हुई थी, जो 2025-26 में बढ़कर 31 लाख 85 हजार 600 रुपए हो गई।

Read More खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर काल बनकर टूटा ट्रक, भीषण टक्कर में 9 की मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार
राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को देखने के लिए पर्यटकों का आकर्षण लगातार बना हुआ है। पिछले...
जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट