अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य

मानद वन्यजीव वार्डन रोहन भाटे की शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
महाराष्ट्र के सातारा जिले में अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहयोगी कंपनी के 5,675 करोड़ रुपये के 1,500 मेगावाट तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर रोक लग गई है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने बिना अनुमति सावरघर गांव में खुदाई और निर्माण कार्य करने पर तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के सातारा जिले में अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहयोगी कंपनी के 5,675 करोड़ रुपए के तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक लग गई है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने पाटण तहसील के सावरघर गांव में चल रहे खुदाई और निर्माण कार्य को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। यह परियोजना 1,500 मेगावाट क्षमता की है। बोर्ड के अनुसार, कंपनी ने जरूरी पर्यावरण मंजूरी और पूर्व सूचना के बिना सर्वे नंबर 33 और 34 में खुदाई शुरू कर दी थी। मानद वन्यजीव वार्डन रोहन भाटे की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में निर्माण स्थल पर वायु और जल प्रदूषण रोकने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले। 

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अनुमति के बिना काम दोबारा शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, फिलहाल अस्थायी निर्माण कार्य रोक दिया गया है और बोर्ड को जवाब सौंपा जा रहा है। इससे पहले सातारा वन विभाग भी आवश्यक वन्यजीव मंजूरी के बिना काम शुरू करने पर कंपनी को नोटिस दे चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को...
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद