साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर

पाकिस्तानी मंत्री मुसद्दिक मलिक ने की पुराना किला की साझा विरासत की सराहना

साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली में आयोजित प्रथम एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साझा सांस्कृतिक विरासत को सदस्य देशों के बीच मजबूत सेतु बताया। वहीं, पाकिस्तानी मंत्री डॉ. मुसद्दिक मसूद मलिक ने पुराना किला की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए विविधताओं के बीच संवाद कायम करने पर जोर दिया।

नई दिल्ली। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि साझा सांस्कृतिक विरासत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों को जोड़ने वाला मजबूत सेतु है और यह सांस्कृतिक सहयोग आपसी समझ, विश्वास तथा मैत्री को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शेखावत ने यहां प्रथम एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के दूसरे दिन सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों पर आयोजित सत्रों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐतिहासिक संबंधों ने एससीओ सदस्यों को एक-दूसरे के निकट लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, हमारी सभ्यताएं केवल अतीत की विरासत मात्र नहीं हैं, बल्कि जीवंत परंपराएं हैं, जिनका ज्ञान आज भी हमारे वर्तमान को आलोकित कर रहा है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसद्दिक मसूद मलिक ने पुराना किला की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा, यह किला, जिसमें हम बैठे हैं, अपने आप में एक कहानी है। उन्होंने कहा कि इसकी नींव हुमायूं ने रखी थी, जबकि इसके निर्माण को शेरशाह सूरी ने आगे बढ़ाया। एक ही दीवार में दो शासकों की कला, दो सांस्कृतिक परतें और दो परंपराओं के निशान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि विविधताओं को स्वीकार करने और उनके बीच संवाद कायम करने में ही समझदारी और साहस निहित है।

विदेश मंत्रालय में अपर सचिव तथा एससीओ के राष्ट्रीय समन्वयक आलोक डिमरी ने कहा कि एससीओ को अब अपने सुरक्षा-केंद्रित दृष्टिकोण से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चर्चा में सांस्कृतिक नेटवर्क, जलवायु, युवा, डिजिटलीकरण और संयुक्त परियोजनाओं जैसे विषय प्रमुखता से उभरे। संस्कृति को सरकारी संस्थाओं तक सीमित रखने के बजाय आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। फोरम के स्तरों में सदस्य देशों के बीच सभ्यताओं की सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों, कला एवं वास्तुकला की साझा विरासत तथा ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों पर चर्चा हुई। इसमें एससीओ सदस्य और संवाद सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 नवंबर को इस फोरम का उद्घाटन किया था। भारत की मेजबानी में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और साझा सभ्यतागत विरासत के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
अजमेर जिला स्पेशल पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूवी कॉलोनी के पास से कोमल सिंह...
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी