दोस्त-दोस्त ना रहा! पिता के इलाज के लिए रखें 14 लाख रूपए लेकर फरार हुआ युवक,पढ़ें पूरा मामला

प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करते हैं पीड़ित और दोस्त

दोस्त-दोस्त ना रहा! पिता के इलाज के लिए रखें 14 लाख रूपए लेकर फरार हुआ युवक,पढ़ें पूरा मामला
प्रयागराज में मुंबई में भर्ती रिश्तेदार के इलाज के लिए 14 लाख रुपये लेकर जा रहे युवक विपिन सिंह का रुपयों से भरा बैग दोस्त के घर से गायब हो गया। ट्रेन लेट होने पर वह एल्गिन रोड स्थित दोस्त के घर रुका था। सिविल लाइंस पुलिस की जांच में सामने आया कि रकम कई हाथों से गुजरकर सनी नामक युवक तक पहुंची, जो फिलहाल फरार है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुंबई में भर्ती रिश्तेदार के इलाज के लिए 14 लाख रुपये लेकर जा रहे एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रेन के विलंब से पहुंचने पर युवक अपने दोस्त के घर चला गया और वहां रुपयों से भरा बैग रखकर खाने-पीने निकल गया। करीब पांच घंटे बाद लौटने पर बैग गायब मिला। जांच में पता चला कि बैग में रखी रकम एक के बाद दूसरे व्यक्ति के हाथों से होते हुए एक युवक तक पहुंच गई, जो अब 14 लाख रुपये लेकर फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरायइनायत क्षेत्र निवासी विपिन सिंह की बुआ का बेटा मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए विपिन 14 लाख रुपये लेकर रविवार सुबह करीब सात बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचा था। उसकी ट्रेन पांच घंटे विलंब से थी। इस दौरान वह एल्गिन रोड स्थित सागरपेशा बस्ती में रहने वाले अपने दोस्त के घर चला गया। वहां उसने रुपयों से भरा बैग रखा और दोस्त के साथ खाने-पीने निकल गया।

दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटने पर बैग गायब मिला। दोस्त का बहनोई बब्बू भी घर पर नहीं था। विपिन ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बब्बू को हिरासत में ले लिया। विपिन के दोस्त को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पूछताछ में बब्बू ने बताया कि उसने रुपये अपने दामाद को दे दिए थे। पुलिस ने दामाद को पकड़ा तो उसने बताया कि रकम उसने अपने एक दोस्त को सौंप दी है। पुलिस जब उस युवक के घर पहुंची तो वह गायब मिला। उसकी पहचान सनी के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बताया जाता है कि विपिन एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां बॉडीगार्ड है, जबकि जिस दोस्त के घर वह रुका था, वह भी उसी प्रॉपर्टी डीलर के यहां सफाई कर्मचारी है। पुलिस अब फरार सनी की गिरफ्तारी और 14 लाख रुपये की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि रुपये लेकर फरार युवक का पता लगाया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली जाएगी।

Read More राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे

Post Comment

Comment List

Latest News

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
अजमेर जिला स्पेशल पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूवी कॉलोनी के पास से कोमल सिंह...
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी