भारत-दक्षिण अफ्रीका की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत, सहयोग के नए क्षेत्रों पर बनी सहमति

विज्ञान, शिक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग और जन-संपर्क बढ़ाने पर जोर

भारत-दक्षिण अफ्रीका की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत, सहयोग के नए क्षेत्रों पर बनी सहमति
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने प्रिटोरिया में आयोजित 12वें दौर की विदेश कार्यालय परामर्श बैठक में अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा नए क्षेत्रों में विस्तार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, विज्ञान, आतंकवाद विरोध और चीता संरक्षण की समीक्षा की, जबकि 2027 में रणनीतिक साझेदारी के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहयोग बढ़ाने और अगली बैठक भारत में आयोजित करने पर सहमति जताई।

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों में विस्तार करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के बीच 12वें दौर की विदेश कार्यालय परामर्श बैठक बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में हुई। बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका विभाग के संयुक्त सचिव जनेश कैन ने किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग के कार्यवाहक उप महानिदेशक राजदूत डेविड मैल्कमसन ने किया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रणनीतिक साझेदारी के तहत उच्चस्तरीय यात्राओं, संस्थागत व्यवस्थाओं, व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, विकास साझेदारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, चीता संरक्षण, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इसमें बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग के विषय भी शामिल रहे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक रूप से करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय यात्राएं और अन्य आदान-प्रदान इन संबंधों को मजबूत करते रहे हैं। वर्ष 2027 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के 30 वर्ष पूरे होंगे। दोनों देशों ने इसे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने तथा नए क्षेत्रों में विस्तार करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, दोनों देशों ने आपसी सहमति से सुविधाजनक तारीख पर अगली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक भारत में आयोजित करने पर सहमति जताई।

Read More अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार