सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट

डॉक्टर के निर्देशानुसार पूरा करें कोर्स

सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
मामूली बुखार या सर्दी-जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह (18-24 नवंबर 2026) के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर और एम्स विशेषज्ञों ने लोगों से बिना पर्ची एंटीबायोटिक न लेने और दवा का पूरा कोर्स करने की अपील की है।

जोधपुर। मामूली बुखार, खांसी या सर्दी-जुकाम में बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक लेने की आदत भविष्य में गंभीर संक्रमणों के इलाज को मुश्किल बना सकती है। बार-बार इन दवाओं के इस्तेमाल से बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है और दवाओं का असर कम होने लगता है। इस खतरे को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जोधपुर ने विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह (18 से 24 नवंबर) के तहत लोगों को सतर्क किया है।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने कहा कि एंटीबायोटिक का प्रभाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। एम्स जोधपुर के संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल बोहरा के अनुसार, रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) के कारण संक्रमण का उपचार कठिन, महंगा और लंबा हो सकता है। अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी बढ़ सकती है।

आईएमए सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने पुरानी पर्ची या बची हुई एंटीबायोटिक दोबारा इस्तेमाल नहीं करने और दवा की खुराक व अवधि डॉक्टर के निर्देशानुसार रखने की सलाह दी। डॉ. प्रभु प्रकाश ने स्वच्छता और नियमित हाथ धोने पर जोर दिया। आईएमए ने दवा विक्रेताओं से बिना पर्ची एंटीबायोटिक नहीं देने और पशुओं में भी इनका इस्तेमाल पशु चिकित्सक की सलाह पर ही करने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
त्रिपुरा के खोवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष समीर दास पर 'नो-स्मोकिंग' जोन में सिगरेट पीने से रोकने पर एक चाय की...
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी