अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी

रेलवे लाइन के समानांतर बनेगी साढ़े सात किमी लंबी सड़क

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ करेगा। मार्ग में आ रहे करीब 350 निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 24 अधिकारियों की चार टीमें सीमांकन में जुटी हैं। सड़क बनने से रोजाना करीब दो लाख वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।

जयपुर। शहर के यातायात जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए जेडीए अब 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। रेलवे लाइन के समानांतर प्रस्तावित साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क के रास्ते में आ रहे करीब 350 निर्माणों को हटाया जाएगा। इनमें निजी निर्माणों के साथ रेलवे की जमीन पर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेडीए ने इस पूरे मार्ग का सीमांकन शुरू कर दिया है। सीमांकन पूरा होने के बाद संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।

24 अधिकारियों की 4 टीमें मैदान में उतारीं

सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेडीए ने जोन उपायुक्त 4 के नेतृत्व में 24 अधिकारियों की चार टीमें गठित की हैं। पहले चरण में सड़क के 80 फीट चौड़े हिस्से का सीमांकन किया जा रहा है। टीमों की ओर से यह चिह्नित किया जा रहा है कि कौन-कौन से निर्माण प्रस्तावित सड़क की सीमा में आ रहे हैं। इसके आधार पर अतिक्रमणों की अंतिम सूची तैयार होगी।

हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Read More एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की सघन जांच, सीएमएचओ ने किया वैशाली नगर यूपीएचसी का निरीक्षण

हाईकोर्ट ने सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने जेडीए को 25 नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। ऐसे में प्राधिकरण के सामने सीमित समय में सीमांकन पूरा करने, निर्माणों को चिह्नित करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की चुनौती है।

Read More भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए जयपुर से 50 महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का दल यूपी रवाना, सात दिन करेगा जनसंपर्क

रोजाना दो लाख वाहनों को मिलेगा फायदा

Read More सीएम जन आवास योजना-2026 और टीडीआर पॉलिसी के प्रारूप पर 30 नवंबर तक दे सकेंगे आपत्ति और सुझाव

रेलवे लाइन के समानांतर सड़क विकसित होने से शहर के कई प्रमुख इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। महेश नगर, गोपालपुरा, 22 गोदाम और बी टू बाईपास की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। जेडीए अधिकारियों के अनुसार इस सड़क का फायदा रोजाना करीब दो लाख वाहनों को मिल सकता है। हालांकि सड़क का निर्माण शुरू होने से पहले सबसे बड़ी चुनौती पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराना है।

Tags: Bypass

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर नया चक्रवाती सिस्टम विकसित होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान...
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश
अफ्रीका की स्वास्थ्य सेवाओं में मदद बढ़ाएगा रूस, 2029 तक संक्रामक रोगों से लड़ने का सहयोग कार्यक्रम बढ़ाया