एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की सघन जांच, सीएमएचओ ने किया वैशाली नगर यूपीएचसी का निरीक्षण
उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था की गई
जयपुर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से गुरुवार को एमसीएचएन दिवस पर जिलेभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्वास्थ्य जांच और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी स्क्रीनिंग की गई। एएनसी जांच के साथ रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन और ब्लड शुगर की जांच कर जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। इनका नियमित फॉलोअप, उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और जरूरत के अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था की गई।
सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने यूपीएचसी वैशाली नगर का निरीक्षण कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और एचआरपी स्क्रीनिंग की स्थिति देखी। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्यकर्मियों को एचआरपी महिलाओं की जल्द पहचान और नियमित फॉलोअप पर विशेष जोर दिया गया। जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर एमसीएचएन सत्रों की मॉनिटरिंग की।

Comment List