अफ्रीका की स्वास्थ्य सेवाओं में मदद बढ़ाएगा रूस, 2029 तक संक्रामक रोगों से लड़ने का सहयोग कार्यक्रम बढ़ाया

विशेषज्ञ और दवाएं भेजकर अफ्रीका की मदद कर रहा है रूस

अफ्रीका की स्वास्थ्य सेवाओं में मदद बढ़ाएगा रूस, 2029 तक संक्रामक रोगों से लड़ने का सहयोग कार्यक्रम बढ़ाया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सम्मेलन के प्रतिभागियों को शुभकामना संदेश भेजा। उन्होंने बताया कि संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए रूस-अफ्रीका सहयोग कार्यक्रम को 2029 तक बढ़ा दिया गया है और लगभग 10,000 अफ्रीकी छात्र रूस में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं।

मॉस्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों, आयोजकों और मेहमानों को शुभकामनाएं दी। पुतिन ने अपने संदेश में लिखा था, रुस ने पारपंरिक सार्वजनिक स्वास्थ्य मामलों में अफ्रीकी साझेदारों को सक्रिय मदद दी है, जबकि हाल ही में हुए तीसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के नतीजों से इस क्षेत्र में कोशिशों को और बढ़ाने के मौके मिले हैं। खास तौर पर संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापक सहयोग कार्यक्रम को अब 2029 तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त अनुसंधान और प्रयोगात्मक अभ्यास नियमित आधार पर किया जाता हैं। रूस अफ्रीका में खतरनाक संक्रमण बीमारियों के फैलने से निपटने में मदद के लिए विशेषज्ञों , मोबाइल प्रयोगशालाएं, दवाएं, और निवारक उपकरण अफ्रीका भेजता है। पुतिन ने कहा कि लगभग सभी अफ्रीकी देशों के करीब 10,000 छात्र रूसी विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे है और उनमें से कई प्रमुख रूसी क्लीनिक में इंटर्नशिप कर रहे हैं और नियमित रुप से शोध गतिविधियों में भाग ले रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट