सीएम पहुंचे भाजपा प्रदेश मुख्यालय, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मंडल में बड़ा फेरबदल

सीएम पहुंचे भाजपा प्रदेश मुख्यालय, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
भजनलाल शर्मा शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उधर, पंचायतराज चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कोर ग्रुप की जल्द बैठक होने की संभावना है। पार्टी में हार के कारणों पर मंथन जारी है। इसी बीच सांगानेर मंडल में महामंत्री अशोक वर्मा समेत पांच पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता से समय बिताया। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं मिथिलेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जल्द हो सकती हैं कोर गु्रप की मीटिंग

 सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायतराज के चुनाव परिणामों के मद्देनजर भाजपा कोर गु्रप की जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है। पार्टी में चुनावों में हार के कारणों को लेकर मंथन जारी हैं।

सांगानेर मंण्डल में 5 पदाधिकारी कार्यमुक्त

Read More चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा

वहीं दूसरी ओर भाजपा के सांगानेर मण्डल में महामंत्री अशोक वर्मा सहित पांच पदाधिकारियों को कार्यमुक्त करते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा है। इसमें राजेन्द्र बैरवा को मंत्री की बजाय महामंत्री का नया दायित्व दिया गया है, जबकि खेमचंद जोशी को मंत्री बनाया गया हैं। मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा की ओर से इस संबंध में जारी आदेश जारी हुआ।

Read More जयपुर द्वितीय में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Tags: workers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर नया चक्रवाती सिस्टम विकसित होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान...
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश
अफ्रीका की स्वास्थ्य सेवाओं में मदद बढ़ाएगा रूस, 2029 तक संक्रामक रोगों से लड़ने का सहयोग कार्यक्रम बढ़ाया