कज़ान के बाद कोलकाता में दिखेगी जयपुर के दीपांकर की ‘अंडर द टर्बन’, होगा वर्ल्ड प्रीमियर

व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर चोट करती है कहानी

कज़ान के बाद कोलकाता में दिखेगी जयपुर के दीपांकर की ‘अंडर द टर्बन’, होगा वर्ल्ड प्रीमियर
जयपुर के फिल्ममेकर दीपांकर प्रकाश की राजस्थानी फीचर फिल्म ‘अंडर द टर्बन’ का वर्ल्ड प्रीमियर 16 से 23 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 32वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इंडियन कॉम्पिटिशन सेक्शन में होगा। पितृसत्ता और जेंडर इनइक्वलिटी जैसे मुद्दों को उठाती इस फिल्म की रूस के कज़ान में विशेष स्क्रीनिंग हो चुकी है।

जयपुर। जयपुर के फिल्ममेकर दीपांकर प्रकाश की राजस्थानी फीचर फिल्म ‘अंडर द टर्बन’ का वर्ल्ड प्रीमियर 32वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। फिल्म का सिलेक्शन इंडियन कॉम्पिटिशन सेक्शन के लिए हुआ है। फेस्टिवल 16 से 23 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इससे पहले अक्टूबर 2026 में रूस के कज़ान में इंडिया-रशिया फिल्म एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फिल्म की स्पेशल क्लोज्ड-डोर स्क्रीनिंग हो चुकी है। वहां इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के डेलिगेट्स ने इसे देखा।

राजस्थान के समाज की सच्चाई

86 मिनट की यह फैमिली ड्रामा फिल्म पितृसत्ता, कास्ट सिस्टम, सोशल स्टेटस, जेंडर इनइक्वलिटी और मैरिज की ट्रेडिशन्स जैसे मुद्दे उठाती है। स्टोरी ऐसे समाज की है, जहां फैमिली की इज्जत और पुरानी मान्यताएं आज भी पर्सनल फ्रीडम, खासकर वुमन की लाइफ पर असर डालती हैं। मोबाइल फोन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बावजूद मैरिज और रिलेशनशिप को लेकर पुरानी सोच पर फिल्म सवाल खड़े करती है। दीपांकर ने कम डायलॉग और असरदार विजुअल लैंग्वेज से सिंपल और रियलिस्टिक प्रेजेंटेशन दिया है। फिल्म की शूटिंग राजस्थान की असली लोकेशन्स पर हुई है।

जयपुर से मुंबई, फिर दुनिया तक

Read More इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन

दीपांकर मूल रूप से जयपुर के हैं। उन्होंने 2017 में फिल्ममेकिंग की जर्नी शुरू की। कंप्यूटर एप्लीकेशन की स्टडी के बाद थिएटर और सिनेमा के जुनून में वे मुंबई गए। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘मूसो – द माउस’ को 2019 में कोलकाता फेस्टिवल के इंडियन कॉम्पिटिशन में लैंग्वेज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ‘मसक्कली’, ‘काग पंथ’, ‘पोदारोक’ और ‘नेकेड वॉयस’ उनकी शॉर्ट फिल्में हैं। उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की ओरिजिनल सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में भी काम किया है। अब तक तीन फीचर फिल्में, चार शॉर्ट फिल्में और दो इंडो-ईरानी को-प्रोडक्शन उनके नाम हैं। उनकी फिल्मों को करीब 40 इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में नॉमिनेशन और लगभग 25 अवॉर्ड्स मिले हैं। ‘अंडर द टर्बन’ उनकी तीसरी फीचर फिल्म है। स्टोरी, स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन और एडिटिंग उन्हीं की है।

Read More सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, 5 में से 4 वार्ड जीते

फिल्म में निकिता वर्मा, ज्योति कपूर, रमन त्रिखा, अभिषेक गोस्वामी और रमन कृष्णात्रेय लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर रमन त्रिखा और ज्योति कपूर हैं। विजय सिंघल, योगेश नारंग और प्रशांत रायगर को-प्रोड्यूसर हैं। सिनेमैटोग्राफी योगेश नारंग की है।

Read More निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट