सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, पांच में चार वार्ड जीते

महज 8 मतों से जीतीं आरएलपी की सीमा चौधरी

सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, पांच में चार वार्ड जीते
जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति के शुरुआती पांच वार्डों के चुनाव परिणामों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वार्डों (वार्ड 2, 3, 4 और 5) में जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड-1 से भाजपा के अर्जुन कुमार विजयी रहे, जबकि वार्ड-5 में आरएलपी की सीमा चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज 8 मतों के कड़े अंतर से हराया।

जयपुर। पंचायत समिति सांगानेर के वार्डों के चुनाव परिणाम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार वार्डों में जीत दर्ज की। वार्ड-1 में भाजपा के अर्जुन कुमार ने जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोला। वार्ड-1 में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन कुमार को 2145 मत मिले, जबकि कांग्रेस के भोजी लाल को 1306 मत प्राप्त हुए। वार्ड-2 में आरएलपी के मनोज चौधरी 1841 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा प्रत्याशी को 1740 मत मिले। वार्ड-3 में आरएलपी के प्रधान चौधरी ने 1193 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय कृष्ण कुमार को 989 मत मिले।

वार्ड-4 में आरएलपी की विमला ने 2002 मत हासिल कर भाजपा की ममता को हराया। वहीं वार्ड-5 में आरएलपी की सीमा चौधरी ने 1285 मत प्राप्त कर कांग्रेस के राजू चौधरी को महज 8 मतों से पराजित किया। सीमा चौधरी को 1285 और राजू चौधरी को 1277 मत मिले।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) आवेदन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा...
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, पांच में चार वार्ड जीते
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे
पंचायत चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना शुरु, 419 पंचायत समितियों के 7,508 वार्डों पर भी हो रही है मतों की गिनती
पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता
'भारत आर्थिक आपदा में नहीं, तेजी से तरक्की कर रहा', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार