सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी

पूर्व मंत्री गरासिया भी जीते

सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी
राजस्थान की 419 पंचायत समितियों में हुए प्रधान पद के चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जहां सीकर की 16 में से 15 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की और भाजपा का खाता तक नहीं खुला, जबकि जोधपुर की 23 में से भाजपा को केवल एक सीट मिली।

जयपुर। प्रदेश की 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। सीकर में भाजपा का खाता तक नहीं खुला। यहां 16 पंचायत समितियों में से 15 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। वहीं, जोधपुर जिले में भाजपा का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। यहां 23 पंचायत समितियों में से केवल एक में भाजपा प्रत्याशी प्रधान बनने में सफल रहा।

चुनाव में राजनीतिक परिवारों का दबदबा भी देखने को मिला। जोधपुर की पीपाड़ सिटी पंचायत समिति में कांग्रेस की सोनिया जयंत चौधरी प्रधान चुनी गईं। सोनिया पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की पोती और हाल ही में जिला प्रमुख बनीं प्रमिला चौधरी की बहू हैं। सोनिया दूसरी बार प्रधान बनी हैं। इस तरह परिवार में सास के जिला प्रमुख बनने के बाद बहू ने प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है।

जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में आरएलपी की सीमा चौधरी प्रधान चुनी गईं। उदयपुर की सायरा पंचायत समिति में पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। वहीं, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में आरएलपी की शंकरी देवी के वोट से भाजपा को जीत मिली। झुंझुनूं की सूरजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार की बेटी प्रधान बनीं। भरतपुर में सांसद संजना जाटव की जेठानी प्रिया जाटव निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। बाड़मेर की शिव पंचायत समिति में निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने कांग्रेस के समर्थन से अपने प्रत्याशी को जीत दिलाई।

कई दिग्गजों के परिवारों को झटका

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

चुनाव में कुछ राजनीतिक दिग्गजों के परिवारों को हार का सामना भी करना पड़ा। सीकर की पीपराली पंचायत समिति में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के भाई बाबू सिंह बाजोर चुनाव हार गए। इसी तरह नागौर की रियांबड़ी पंचायत समिति में पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा के बेटे गोविंदकरण डांगा को भी हार का सामना करना पड़ा। बीकानेर जिले की छतरगढ़ पंचायत समिति में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया। प्रदेश में कुल 419 पंचायत समितियों में से 47 में प्रधान निर्विरोध चुने गए।

Read More पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू  

Post Comment

Comment List

Latest News

सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी
राजस्थान की 419 पंचायत समितियों में हुए प्रधान पद के चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जहां सीकर...
प्रधान चुनाव में पंचायत समितियों में बवाल ! कहीं पथराव तो कहीं लाठीचार्ज, भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों पर हमले; बसों और गाड़ियों के शीशे तोड़े
कांग्रेस की गायत्री शर्मा बनीं हिण्डोली पंचायत समिति प्रधान
गुंडों को पालने वाले अब गुंडई रोकने की खा रहे कसम, जानें राजभर ने किसके लिए बोली ये बात?
सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत लुढ़के
तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान