गुंडों को पालने वाले अब गुंडई रोकने की खा रहे कसम, जानें राजभर ने किसके लिए बोली ये बात?
कानून-व्यवस्था वाले वादे पर उठाए सवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कानून-व्यवस्था वाले वादे पर जोरदार हमला बोला है। राजभर ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में गुंडों ने तांडव किया था, जमीन कब्जे, वसूली और अपराध चरम पर थे। अब वही अखिलेश यादव होटल के हॉल में कसम खा रहे हैं कि उनकी सरकार में गुंडई नहीं होगी। इस कसम पर जनता कैसे भरोसा करेगी?
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अखिलेश यादव गंगा में खड़े होकर भी कसम खा लें कि सपा राज में अपराध नहीं होगा, तब भी जनता विश्वास नहीं करेगी। क्योंकि जनता ने उनका शासन देखा है। राजभर ने कहा कि नारा देने से अपराध कम नहीं होते। अपराध रोकने के लिए साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए, जो अखिलेश यादव में नहीं है। सपा के घोषणा-पत्र में अपराधियों को जेल भेजने के वादे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल वादे और कसमें खाने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता, काम करके दिखाना पड़ता है।

Comment List