अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें

जांच और हत्या के मुकदमे की मांग

अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की गोरखपुर स्थित पीडीए रथयात्रा पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर रथयात्रा में शामिल बुलडोजर से 13 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन की मौत की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा पर कटाक्ष करते हुये सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर में रोड शो के दौरान हादसे में किशोर की मौत के मामले की जांच की है। राजभर ने गुरुवार को एक्स पर सपा अध्यक्ष की गोरखपुर में निकाली गयी रथयात्रा को उद्दंडता और अराजकता का पर्याय बताया। उन्होने आरोप लगाया कि रथयात्रा में शामिल बुलडोजर ने किशोर आर्यवर्धन (13) की जान ले ली।

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा, मित्र अखिलेश यादव जी। करा आए बेइज़्ज़ती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव?। इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है। उन्होने कहा, मैं मांग करता हूं कि आर्यवर्धन की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और जो लोग भी इसमें शामिल हों उनपर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। सोचने वाली ये है कि आप ने भी न दु:ख प्रकट किया न संवेदना जतायी, मगर वहीं पर स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया आपको। ये है आपकी उद्दंड राजनीति।

राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुये तंज कसा, बुलडोजर' सबसे नहीं संभलता मित्र...पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि आप लोग सिवाय अव्यवस्था, अराजकता और उद्दंडता के कुछ और कर ही नहीं सकते। और हां...हम समझ सकते हैं कि आप गोरखपुर गये, मगर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर नहीं गये। कम से कम गीता प्रेस ही चले गये होते। एक भगवद्गीता खरीद लिये होते, सद्बुद्धि मिलती। मगर आपको माफियापरस्ती से ही फुरसत नहीं। उसी चौरीचौरा के पास तरकुलही माई का मंदिर था, वहीं माथा टेक लिए होते, लेकिन आपको तो दाढ़ी-टोपी वालों से डर लगता है कि कहीं वो नाराज़ ना हो जाएँ।

उन्होने कहा कि गुंडई के प्रदर्शन के चक्कर में ये भूल गये कि आप इंडी वाले भी हैं। कम से कम कांग्रेस वाले अपने बड़के भैया का भी झंडा, बैनर लहरवा दिये होते एक दो जगह पर। राजभर ने कहा, हम आपको मित्र की तरह समझाते हैं, लेकिन आपको और आपके लोडरों को मिर्ची लग जाती है! बार बार कह रहे हैं कि लोफरों की संगत छोड़ दीजिए और बड़े-बुजुर्गों से ज्ञान लीजिए। तभी पार्टी बचेगी नहीं तो सत्ताइस में सत्यानाश तय है। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव।

Read More तेल कंपनियों ने कमाए 29,896 करोड़, आम आदमी को राहत क्यों नहीं? कांग्रेस का सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें