छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बीएनएस और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में दर्ज प्राथमिकी

छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बिहार की महिलाओं और छठ पर्व की सिंदूर परंपरा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छठ महापर्व को लेकर की गयी टिप्पणी के लिए कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की है और इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दरियागंज थाने में पुलिस उपाधक्षक (डीसीपी) रोहित राजवीर सिंह से मुलाकात की और इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा प्रभारी विपिन बिहारी सिंह और मोर्चा सह प्रभारी ब्रजेश राय शामिल थे।

गौरतलब है कि यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'मोरली क्वेश्चनेबल' नाम से अपना एक स्टैंडअप वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में यश छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक बयान देते नजर आए। ओझा मनोरंजन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर करोड़ों महिलाओं की धार्मिक आस्था, सामाजिक सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं को अपमानित करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बिहार और पूरे पूर्वांचल की आत्मा, आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की कि संबंधित वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में माताएं-बहनें अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखती हैं। ऐसे पवित्र पर्व में सिंदूर जैसी सुहाग की निशानी को लेकर अश्लील टिप्पणी करना करोड़ों महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। यह किसी एक समाज या क्षेत्र का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान का अपमान है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता और कुछ व्यूज हासिल करने के लिए धार्मिक परंपराओं, देवी-देवताओं और महिलाओं के सम्मान को निशाना बनाना फैशन समझने लगे हैं। ऐसे लोगों को समझना होगा कि भारत की सांस्कृतिक आस्था कोई मनोरंजन का विषय नहीं है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी एक मर्यादा होती है और उस मर्यादा का उल्लंघन करने वालों को कानून के दायरे में जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की माताओं-बहनों का सम्मान हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रश्न है। छठी मैया की आस्था और महिलाओं के सम्मान पर चोट करने वालों के खिलाफ आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में चुप्पी भी समाज के प्रति जिम्मेदारी से पीछे हटने के समान है।

Read More ओडिशा तट से टकराने को तैयार अकवान : 3 लाख लोग घरों से निकाले, 400 से अधिक टीमें मोर्चे पर

Post Comment

Comment List

Latest News

छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बिहार की महिलाओं और छठ पर्व की सिंदूर परंपरा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी...
दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 के पार; निवेशकों में लौटी रौनक
मुस्कानों के पीछे छिपी कहानियां कैनवास पर, जवाहर कला केंद्र में डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की प्रदर्शनी शुरू