डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग

विजय मार्केट से आर्य समाज रोड तक खस्ताहाल इमारतों का जाल

डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
डेंजर का बोर्ड लगा, फिर भी जर्जर मकानों में रह रहे परिवार; दुकानदारों की सुरक्षा भी खतरे में।

कोटा। शहर के पुराने इलाकों में जर्जर मकान अब केवल बदहाली की तस्वीर नहीं, बल्कि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि इन मकानों के बाहर नगर निगम की ओर से बाकायदा ह्यडेंजरह्ण के साइन बोर्ड लगाए गए हैं, इसके बावजूद लोग इनमें रह रहे हैं। कहीं परिवार अपनी जान जोखिम में डालकर मकानों के अंदर रह रहे हैं तो कहीं उन्हीं जर्जर इमारतों के नीचे दुकानें संचालित हो रही हैं। विजय मार्केट से लेकर आर्य समाज रोड तक ऐसे कई मकान नजर आते हैं, जिनकी हालत देखकर ही उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाते हैं। दीवारों और छतों की जर्जर स्थिति के बीच रोजाना लोगों का आना-जाना जारी है।

डेंजर का बोर्ड, फिर भी नहीं छोड़ा घर
विजय मार्केट में कई ऐसे मकान हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है। नगर निगम ने खतरे को देखते हुए इनके बाहर डेंजर के संकेत भी लगा रखे हैं। इसके बावजूद इन मकानों में लोगों का रहना जारी है। कुछ लोग मजबूरी में तो कुछ लोग अपनी पुरानी संपत्ति और कारोबार के चलते इन इमारतों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मकान की दीवारें और छतें कब जवाब दे दें, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। इसके बावजूद रोजमर्रा की जिंदगी उसी तरह चल रही है, जैसे कोई खतरा ही नहीं हो।
आर्य समाज रोड पर भी स्थिति चिंताजनक है। यहां कुछ जर्जर मकानों के नीचे दुकानें संचालित हो रही हैं। दुकानदार रोजाना अपनी दुकान खोलते हैं, ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं और राहगीर इनके नीचे से गुजरते हैं। ऊपर जर्जर इमारत और नीचे लोगों की आवाजाही के बीच हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों के साथ ग्राहकों की सुरक्षा भी दांव पर है। यदि किसी दिन छत, छज्जे या दीवार का हिस्सा गिरता है तो इसकी चपेट में दुकान पर मौजूद लोग और सड़क से गुजरने वाले राहगीर आ सकते हैं।

मजबूरी या लापरवाही, आखिर कौन जिम्मेदार?
जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों के सामने भी कई तरह की चुनौतियां हैं। कई परिवारों के लिए वर्षों पुराने मकान छोड़कर दूसरी जगह जाना आसान नहीं है। किराया, आर्थिक स्थिति और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था उनके सामने बड़ी समस्या हो सकती है। वहीं कुछ लोग खतरे के संकेतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह भी है कि जब नगर निगम ने किसी मकान को डेंजर घोषित कर दिया है तो उसमें रहना खतरनाक हो सकता है। बोर्ड लगा देने से खतरा खत्म नहीं होता। जरूरत है कि ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों, दुकानदारों और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इनका कहना है
शहर में जर्जर मकानों को चिह्नित किया गया है। संबंधित मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। ऐसे मकानों पर कार्रवाई के लिए 50 लाख रुपए तक का टेंडर जारी किया गया है। मानसून से पहले खतरनाक मकानों पर कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिकों को भी अपने स्तर पर जर्जर हिस्सों को ठीक कराने या जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर नगर निगम की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी।
- ओमप्रकाश मेहरा, नगर निगम आयुक्त

Read More Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है"  प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा- "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक...
शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी