राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं, जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये

ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में बैंकिंग कारोबार का विस्तार

राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं, जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये
एक्सिस बैंक राजस्थान में अपना नेटवर्क और कारोबार बढ़ा रहा है। अक्टूबर 2026 तक बैंक की प्रदेश में 257 शाखाएं और 350 एटीएम संचालित हैं। राजस्थान में बैंक की जमा राशि 21,211 करोड़ रुपए पहुंच गई है। बैंक एमएसएमई, कृषि और ग्रामीण बैंकिंग के साथ डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

जयपुर। एक्सिस बैंक राजस्थान में अपने बैंकिंग नेटवर्क और कारोबार का लगातार विस्तार कर रहा है। अक्टूबर 2026 तक बैंक राज्य में 257 शाखाओं और 350 एटीएम एवं कैश रिसाइकलर का संचालन कर रहा था। बैंक की आधे से अधिक शाखाएं अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस नेटवर्क के माध्यम से बैंक खुदरा ग्राहकों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), किसानों, संस्थानों और संपन्न परिवारों को विभिन्न बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अक्टूबर तक राजस्थान में बैंक की कुल जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये रही।

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड – ब्रांच बैंकिंग (नॉर्थ एंड वेस्ट), बीसीयू और टीएएससी बिजनेस रेनॉल्ड डिसूजा, रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड ललित चोपड़ा तथा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरेन्द्र पाल सिंह कोहली के नेतृत्व में बैंक राजस्थान में अपनी शाखाओं, डिजिटल सुविधाओं और विविधीकृत बैंकिंग सेवाओं के जरिए कारोबार को आगे बढ़ा रहा है।

शहरी केंद्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच :

बैंक के राजस्थान नेटवर्क में 120 शाखाएं मेट्रो और शहरी केंद्रों में, 97 अर्ध-शहरी बाजारों में तथा 40 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा और भिवाड़ी जैसे प्रमुख कारोबारी केंद्रों में बैंक की मजबूत मौजूदगी है। इन क्षेत्रों में विनिर्माण, खनन, पर्यटन, बुनियादी ढांचे, अक्षय ऊर्जा और कृषि आधारित कारोबार की बढ़ती गतिविधियों के साथ बैंकिंग सेवाओं की मांग भी बढ़ रही है।

Read More पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा में मंथन तेज, संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा

एमएसएमई बैंकिंग में राजस्थान की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी :

Read More विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 

राजस्थान में एमएसएमई बैंक के कारोबार का प्रमुख आधार हैं। बैंक कार्यशील पूंजी, व्यापार वित्त, सप्लाई चेन फाइनेंस, लेन-देन संबंधी बैंकिंग और विदेशी मुद्रा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

Read More उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 

अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर एक्सिस बैंक के कुल एमएसएमई ग्राहकों में राजस्थान की हिस्सेदारी 4.3 प्रतिशत और एमएसएमई ऋण बुक में 4.4 प्रतिशत रही। स्मॉल बिजनेस बैंकिंग की कार्यशील पूंजी श्रेणी में राजस्थान की हिस्सेदारी ग्राहकों के मामले में 6 प्रतिशत और संबंधित ऋण बुक में 7 प्रतिशत रही

ग्रामीण बैंकिंग और वित्तीय समावेशन :

ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंक के भारत बैंकिंग नेटवर्क में 153 शाखाएं, 619 विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट और 10 बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट बैंक आउटलेट शामिल हैं। बैंक का गोल्ड लोन कारोबार 911 करोड़ रुपये और कृषि उपकरणों के लिए वित्त 831 करोड़ रुपये रहा।

सरकारी योजनाओं के तहत अक्टूबर तक राजस्थान में प्रधानमंत्री जन धन योजना के 22,059, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 24,375, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 7,267 और अटल पेंशन योजना के 9,200 नामांकन बैंक के माध्यम से किए गए।

वेल्थ बैंकिंग में 34 प्रतिशत वृद्धि :

संपन्न ग्राहकों के लिए बैंक की विशेष सेवा ‘बरगंडी प्राइवेट’ का विस्तार जयपुर से आगे उदयपुर और जोधपुर तक हो चुका है। अक्टूबर 2026 तक राजस्थान में बरगंडी प्राइवेट का ग्राहक आधार सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 337 परिवारों तक पहुंच गया। डीमैट को छोड़कर प्रबंधन अधीन संपत्ति 24 प्रतिशत बढ़कर 1,842 करोड़ रुपये और जमा राशि 24 प्रतिशत बढ़कर 1,120 करोड़ रुपये रही।

कोटा में 7 नई शाखाएं जोड़ीं :

कोटा में बैंक शिक्षा, व्यापार, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को पूरा कर रहा है। बैंक वर्तमान में कोटा में 19 शाखाओं और 27 एटीएम का संचालन कर रहा है। वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2026 के बीच यहां सात शाखाएं और नौ एटीएम जोड़े गए। जिले में बैंक की जमा राशि 1,282 करोड़ रुपये है। बैंक शिक्षा ऋण, फीस जमा, विदेशी मुद्रा, कार्यशील पूंजी, व्यापार वित्त, कृषि ऋण और संपत्ति प्रबंधन जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

डिजिटल बैंकिंग से आसान हो रहे लेन-देन :

बैंक ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक’ के माध्यम से खाता खोलने और बैंकिंग सेवाओं की डिजिटल सुविधा उपलब्ध करा रहा है। कारोबारियों के लिए ‘एनईओ बाय एक्सिस बैंक’ और ‘एनईओ फॉर बिजनेस’ प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान, बिलिंग, जीएसटी अनुरूप बिल, नकदी प्रवाह रिपोर्ट और भुगतान का मिलान जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बैंक के ‘ब्रांच ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम के तहत शाखाओं में आने वाले सेवा संबंधी अनुरोधों में से 76 प्रतिशत डिजिटल माध्यम से पूरे किए जा रहे हैं।

वित्तीय साक्षरता और सीएसआर पर भी जोर :

बैंक ने राजस्थान में अब तक 1,081 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें 10,666 लोगों ने भाग लिया। सीएसआर के तहत आजीविका, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगभग 178.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ग्रामीण आजीविका कार्यक्रमों के तहत करीब 1.8 लाख परिवारों को सहायता दी जा रही है। कौशल विकास कार्यक्रमों से 3,100 से अधिक युवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने में मदद की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों के तहत करीब 8.98 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड रेनॉल्ड डिसूजा ने कहा कि मजबूत एमएसएमई आधार, औद्योगिक कॉरिडोर, शहरीकरण और उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाओं के कारण राजस्थान देश के आकर्षक विकास बाजारों में शामिल है। बैंक अपनी शाखाओं की मौजूदगी, डिजिटल क्षमताओं और खुदरा, एमएसएमई, वेल्थ तथा लेन-देन संबंधी बैंकिंग सेवाओं के जरिए राज्य में विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों के विकास में भागीदार बनने, वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और राजस्थान की आर्थिक प्रगति में योगदान देना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने खाद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने खाद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर
रबी फसलों के लिए किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने उर्वरक आपूर्ति...
राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं, जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये
विदेशी निवेशकों की बंपर खरीदारी से रुपये में तूफानी तेजी, 7 महीने के शिखर पर पहुंचा भाव
महिला सशक्तीकरण और जनजातीय विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री 
सफाई व्यवस्था पर महापौर की नजर, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 9 हजार का चालान 
संसद का सत्र कब से? सांसद ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ किया, पूरे देश को मिला संदेश : सचिन पायलट