मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त 

25 कार्टूनों में भरकर लाया गया था प्रतिबंधित मांझा

मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त 
मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस ने चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 1500 चरखी जब्त की हैं। जब्त मांझे की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने रामलीला मैदान के पास 25 कार्टूनों से मांझा बरामद किया। इसे शहर में बिक्री के लिए पहुंचाया जाना था।

जयपुर। मकर संक्रांति के त्योहार से पहले सीकर जिला पुलिस ने चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त किया है। जब्त मांझे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। यह मांझा शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री के लिए पहुंचाया जाना था। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

एसपी संजीव नैन ने बताया कि 24 नवंबर  को कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आगामी मकर संक्रांति के त्योहार पर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा लाया गया है। मांझे से भरे 25 कार्टून सड़क किनारे रखे हुए हैं और अंधेरा होने पर संबंधित व्यक्ति इन्हें वहां से ले जाने वाला है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। टीम को रामलीला मैदान के पास सड़क किनारे कार्टूनों का ढेर मिला। तलाशी लेने पर सभी 25 कार्टूनों में चाइनीज मांझा पाया गया। प्रत्येक कार्टून में 60 चरखी थीं। इस प्रकार कुल 1500 चरखी अवैध चाइनीज मांझा जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

आमजन और पक्षियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई :

Read More सरकारी ड्यूटी की आड़ में लोगों की हड्डियां और दांत तोड़ने का लाइसेंस नहीं मिल जाता: हाईकोर्ट

चाइनीज मांझा आमजन के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। मकर संक्रांति के दौरान इसके उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध मांझे के कारोबार पर निगरानी रखी जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति और बिक्री की योजना को समय रहते कार्रवाई कर रोका गया।

Read More गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी...
बूंदी और झालावाड़ में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग आज
अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल
मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त 
बजट घोषणाओं के बावजूद सड़क-पुल परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त, कई काम अब भी DPR और मंजूरी में अटके 
औद्योगिक उद्देश्य के लिए मिली सरकारी जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती कंपनी : हाईकोर्ट
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कठिन समीकरण वाली सीटों पर दोनों दल मिलकर तय करेंगे उम्मीदवार