police action
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 चरखी चाइनीज मांझा जब्त
Published On
By Jaipur PS
मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस ने चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 1500 चरखी जब्त की हैं। जब्त मांझे की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने रामलीला मैदान के पास 25 कार्टूनों से मांझा बरामद किया। इसे शहर में बिक्री के लिए पहुंचाया जाना था। अतीक अहमद 14 बेनामी संपत्तियों पर लगाए नोटिस बोर्ड, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Published On
By Jaipur NM
प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद की कुर्क की गई जमीनों का चिन्हांकन कर वहां नोटिस बोर्ड लगाए हैं। अतीक ने डर दिखाकर और अपराध के पैसों से यह जमीनें मदनलाल भारतीय के नाम पर खरीदी थीं, जिन्हें प्रशासन ने बेनामी संपत्ति मानते हुए कुर्क किया है। बालश्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : फैक्ट्री से नाबालिग बालक मुक्त, सुबह से देर रात तक करवाते थे काम
Published On
By Jaipur KD
पश्चिम पुलिस ने हरमाड़ा के न्यू लोहा मंडी माचेडा स्थित डेलमोर्स वेंचर्स फैक्ट्री से एक नाबालिग को बालश्रम से मुक्त कराया। पूछताछ में बालक ने सुबह से देर रात तक काम करने और 13 हजार रुपए मासिक वेतन मिलने की बात बताई। पुलिस ने उसे बाल संरक्षण संस्था को सौंपा। ‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Jaipur KD
जयपुर दक्षिण पुलिस ने ‘मिशन जागृति’ अभियान के तहत 22 से 24 सितंबर तक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 16 मामले दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए के मादक पदार्थ, 22 किलो गांजा, 4.79 ग्राम स्मैक, नकदी, 18 मोबाइल और वाहन जब्त। तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस विधायकों को रोका, नारे लिखी टी-शर्ट पर विवाद; पुलिस से भिड़े नेता, कई हिरासत में लिए गए
Published On
By Jaipur NM
तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीआरएस विधायकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे विधायकों को रोके जाने पर टी. हरीश राव और केटीआर सहित बीआरएस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीआरएस ने सरकार पर 1,000 दिनों में चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर सरकार की चुप्पी से अपराधियों के हौंसले बुलंद, महिला पत्रकारों को न्याय देने की मांग : कांग्रेस
Published On
By Jaipur NM
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर देश में महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ 24 घंटे में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। संगठित अपराधियों पर जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 111 गिरफ्तार, एक दिवसीय विशेष अभियान में 19 प्रकरण दर्ज
Published On
By Jaipur KD
जयपुर दक्षिण पुलिस ने संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए एक दिवसीय अभियान चलाकर 111 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 25 वांछित, 12 स्थाई वारंटी, 20 गिरफ्तारी वारंट और 54 अन्य आरोपी शामिल। अभियान में 19 प्रकरण दर्ज। नर्सिंग छात्रों का सीएम हाउस की ओर कूच: पुलिस ने रास्ते में रोका; परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और कॉलेज मान्यता से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग
Published On
By Jaipur NM
भोपाल में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। छात्र लंबे समय से परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और छात्रवृत्ति की समस्याओं का समाधान मांग रहे हैं। वे केवल ठोस लिखित आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन समाप्त करने पर अड़े हैं। अलवर में अमित शाह की जनसभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई, होटल में जिलाध्यक्ष समेत कई नेता नजरबंद
Published On
By Jaipur NM
अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा से पहले पुलिस ने विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन रोकने के लिए खैरथल स्थित एक होटल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव सहित 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कई नेताओं को घरों पर नजरबंद करने का भी आरोप है। ई-20 ईंधन नीति के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गडकरी आवास घेरने निकले कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
Published On
By Jaipur NM
नागपुर में केंद्र सरकार की ई-20 एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। कांग्रेस का दावा है कि इस ईंधन से वाहनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा और बच्चों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब की मांग
Published On
By Jaipur NM
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चंदे में कथित धांधली और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री से जवाब देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। खड़गे-राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्र आंदोलनकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के बाद अब युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज करना और सोशल मीडिया अकाउंट बंद करना सरकार की बदले की राजनीति को दर्शाता है। कांग्रेस ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। 