संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा और बच्चों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब की मांग

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक

संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा और बच्चों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब की मांग
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चंदे में कथित धांधली और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री से जवाब देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

नई दिल्ली। विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और बच्चों पर पुलिस बर्बरता का आरोप लगाते हुए सोमवार को संसद भवन परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने इन दोनों मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की। सांसदों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिनके माध्यम से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इससे पहले संसद भवन स्थित राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संसद के भीतर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष की रणनीति, सरकार को घेरने की रूपरेखा तथा सदन में समन्वित ढंग से आगे बढ़ने की रणनीति पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक के बाद विपक्षी सांसद संसद परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग