ई-20 ईंधन नीति के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गडकरी आवास घेरने निकले कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

नागपुर में गडकरी आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

ई-20 ईंधन नीति के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गडकरी आवास घेरने निकले कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
नागपुर में केंद्र सरकार की ई-20 एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। कांग्रेस का दावा है कि इस ईंधन से वाहनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार की ई-20 ईंधन नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांधी गेट के पास रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने नागपुर में गडकरी वाडा की ओर मार्च किया। हालांकि, उस इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिस ने गांधी गेट के पास ही जुलूस को रोक दिया, जिससे प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके। प्रदर्शनकारियों हिरासत में लेने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि ई-20 ईंधन नीति से आम नागरिकों और वाहन मालिकों पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए गडकरी के आवास का घेराव करने का यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध