नर्सिंग छात्रों का सीएम हाउस की ओर कूच: पुलिस ने रास्ते में रोका; परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और कॉलेज मान्यता से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग

लिखित आश्वासन पर अड़े छात्र

नर्सिंग छात्रों का सीएम हाउस की ओर कूच: पुलिस ने रास्ते में रोका; परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और कॉलेज मान्यता से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग
भोपाल में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। छात्र लंबे समय से परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और छात्रवृत्ति की समस्याओं का समाधान मांग रहे हैं। वे केवल ठोस लिखित आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन समाप्त करने पर अड़े हैं।

भोपाल। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। छात्र शहर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रों का एक छोटा समूह पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास पहुंच गया। पुलिस को इसकी भनक लगते ही जवानों ने हस्तक्षेप किया और छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। दरअसल, नर्सिंग छात्र लंबे समय से परीक्षाओं, डिग्री, रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति और कॉलेजों की मान्यता से जुड़े मामलों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष पीठ में तत्काल सुनवाई कराना शामिल है। इसके अलावा छात्रों ने बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की परीक्षाएं एक साथ आयोजित कराने की मांग की है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन कर रहे छात्र विशेष रूप से 2020-21 बैच को लेकर चिंतित हैं। उनकी मांग है कि इस बैच के छात्रों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो। इसके अलावा नर्सिंग मामले की जल्द से जल्द स्पेशल बेंच के माध्यम से सुनवाई कराकर नर्सिंग छात्रों के हित में निर्णय लिया जाए और छात्रों की छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए। 

लिखित आश्वासन पर अड़े छात्र

Read More अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना: जलभराव की स्थिति पर जिम्मेदारी तय करने की मांग, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

छात्रों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि वे केवल मौखिक आश्वासन नहीं चाहते, बल्कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने पर विचार करेंगे। छात्रों का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद वे परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में उलझे हुए हैं।    

Read More रक्षाबंधन पर जयपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, JCTSL की सभी लो-फ्लोर बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में एनालॉग खाद्य सामग्री का काला कारोबार धड़ल्ले पर , पेट तक पहुंच रहा मिलावटी 'ज़हर' कोटा में एनालॉग खाद्य सामग्री का काला कारोबार धड़ल्ले पर , पेट तक पहुंच रहा मिलावटी 'ज़हर'
आप जगह बता दो कहां पहुंचाना है? जब लेने आओ तभी फोन करना जगह बता देगें।
फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन
रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल