‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार

50 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त

‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार
जयपुर दक्षिण पुलिस ने ‘मिशन जागृति’ अभियान के तहत 22 से 24 सितंबर तक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 16 मामले दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए के मादक पदार्थ, 22 किलो गांजा, 4.79 ग्राम स्मैक, नकदी, 18 मोबाइल और वाहन जब्त।

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘मिशन जागृति’ के तहत तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 16 प्रकरण दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, 22 किलोग्राम गांजा, 4 ग्राम 79 मिलीग्राम स्मैक, 15,750 रुपये नकद, 18 मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए।

डोर-टू-डोर सर्वे कर संदिग्धों पर कसी नकेल डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 22 से 24 सितंबर तक यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के सुपरविजन में सभी थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कच्ची बस्तियों में डोर-टू-डोर सर्वे, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, घरों की तलाशी, मोबाइल जांच और विस्तृत पूछताछ कर आसूचना संकलित की। इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई मुहाना, श्यामनगर, चाकसू, ज्योतिनगर, शिप्रापथ, विद्याधर नगर, महेश नगर, मानसरोवर, शिवदासपुरा, नारायण विहार, पत्रकार कॉलोनी, सोडाला, अशोक नगर और सांगानेर सदर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एटीएम शुल्क भी माफ बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एटीएम शुल्क भी माफ
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर आरबीआई और वित्त मंत्रालय ने आपात उपाय लागू...
राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
भाजपा की सेवा संकल्प सभा, पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका : नितिन नबीन बोले- चुनाव को सत्ता की चाबी नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं
महाराष्ट्र, हरियाणा और बंगाल में हो दोबारा चुनाव : रोहित पवार ने की मांग, बोले- 100 प्रतिशत हुआ विश्वासघात
बोलकर नहीं, करके दिखाएंगे... कोटा को भी इंदौर की तरह बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर
जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने मेयर, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 मतों से हराया
‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार