युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप

डीसीपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी पर मानसरोवर के पैसिफिक मॉल जाते समय कार से पीछा करने, अश्लील इशारे करने और फोन नंबर मांगकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

जयपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक युवती के वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वीडियो में युवती ने लड़कियों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर लड़की हो तो जयपुर मत आना। उसने एक पुलिसकर्मी पर कार से पीछा करने, अश्लील इशारे कर फोन नंबर मांगने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

ऑटो से मॉल जाते समय पीछा करने का आरोप :

युवती के अनुसार, वह रविवार को ऑटो से मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान ईआर गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी ने उसका पीछा किया और अश्लील इशारे किए। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उससे फोन नंबर देने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं ऑटो चालक से भी युवती का मोबाइल नंबर मांगा गया। युवती ने घटना की रिकॉर्डिंग अपने पास होने का दावा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

युवती पर दर्ज हो चुका है मानहानि का दावा :

Read More जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे

जानकारी के अनुसार जिस युवती ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए हैं इससे पूर्व वह युवती विवादों में रह चुकी है, उसने पहले एक युवक के खिलाफ  सोशल मीडिया पर कमेंट किया था उस युवक ने युवती के खिलाफ  महाराष्टÑ में मानहानि का दावा किया है। 

Read More आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में...
अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी के साथ पंचतीर्थ महास्नान और मेले का समापन
पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026
हरे निशान में खुले बाजार, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली जोरदार तेजी
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक