जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे

गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक 100 फीट रोड पर निर्माण सुधारने का सिलसिला जारी

जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे
न्यू सांगानेर रोड पर 70 से 80 अतिक्रमणों पर चला था जेडीए का बुलडोजर, गुरुवार को मलबा हटाने के साथ प्रभावित दुकानदार मरम्मत में जुटे।जयपुर में गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक 100 फीट रोड पर जेडीए की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दूसरे दिन गुरुवार को प्रभावित दुकानदार और मकान मालिक टूटे निर्माणों को संभालते नजर आए।

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक 100 फीट रोड पर जयपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन गुरुवार को प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों की दिनचर्या बदली नजर आई। बुधवार को जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई में सड़क सीमा में बने अवैध निर्माणों के ध्वस्त होने के बाद लोग अपने प्रतिष्ठानों और मकानों को संभालने में जुटे रहे। कई दुकानदार टूटे हिस्सों से सामान निकालते और दुकानों को व्यवस्थित करते दिखाई दिए, वहीं कुछ लोग भवनों की मरम्मत में लगे रहे। इसके साथ ही जेडीए ने भी मौके से मलबा हटाने की कार्रवाई की। जेडीए ने बुधवार को उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में गुर्जर की थड़ी से सोडाला जाने वाली 100 फीट रोड के दोनों ओर 70 से 80 अतिक्रमणों को हटाया था।

कार्रवाई में दुकानों, मकानों की बालकनियों, बाउंड्रीवाल, टीनशेड, चबूतरों और सीढ़ियों सहित सड़क सीमा में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। कार्रवाई के दौरान कई भवनों के हिस्से तोड़कर छोड़ दिए गए थे। गुरुवार को ऐसे भवनों के मालिक टूटे हिस्सों को दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त दीवारों एवं दुकानों की मरम्मत में जुटे नजर आए।कार्रवाई के बाद भी जारी निर्माण सुधार जेडीए की कार्रवाई से सड़क सीमा में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुला करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे दिन प्रभावित क्षेत्र में मरम्मत और सामान व्यवस्थित करने की गतिविधियां जारी रहीं। दुकानदारों के सामने कारोबार दोबारा शुरू करने और भवनों को सुरक्षित बनाने की चुनौती बनी रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे
न्यू सांगानेर रोड पर 70 से 80 अतिक्रमणों पर चला था जेडीए का बुलडोजर, गुरुवार को मलबा हटाने के साथ...
ब्रह्मतीर्थ पुष्कर का है पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व
चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा
जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, 5 में से 4 वार्ड जीते