ग्रामीण सत्ता के लिए बाड़ाबंदी का घमासान, कहीं नेपाल तो कहीं हिमाचल पहुंचे सदस्य

8 जिलों में निर्दलीय तय करेंगे जिला प्रमुख

ग्रामीण सत्ता के लिए बाड़ाबंदी का घमासान, कहीं नेपाल तो कहीं हिमाचल पहुंचे सदस्य
राजस्थान में पंचायत चुनाव के बाद जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस में जोड़तोड़ तेज हो गई है। आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से निर्दलीय और छोटे दल किंगमेकर की भूमिका में हैं। अलवर सहित कई जिलों में सदस्यों की बाड़ाबंदी की गई है।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अब ग्रामीण सत्ता पर कब्जे की सबसे बड़ी राजनीतिक जंग छिड़ गई है। जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने सदस्यों को एकजुट रखने के साथ विरोधी खेमे में सेंध लगाने की तैयारी तेज कर दी है। होटल, रिसॉर्ट और दूसरे राज्यों में सदस्यों को ठहराने से लेकर निर्दलीयों को साधने तक हर राजनीतिक दांव आजमाया जा रहा है। इस पूरे खेल में अलवर की बाड़ाबंदी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। अलवर के कठूमर और सोनखर खैरली पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित सदस्यों को नेपाल के जनकपुर और कांग्रेस समर्थित सदस्यों को हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जाने की खबरें सामने आई थीं। बानसूर में भी भाजपा समर्थित सदस्यों को जयपुर अजमेर हाईवे के पास रिसॉर्ट और कांग्रेस समर्थित सदस्यों को जयपुर दिल्ली हाईवे के होटल में ठहराने की जानकारी सामने आई।

यहां रहेंगे दिलचस्प मुकाबले :

सबसे दिलचस्प मुकाबला उन आठ जिलों में है, जहां किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। बालोतरा, बांसवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, डीग, डूंगरपुर, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में निर्दलीय सदस्य किंगमेकर की भूमिका में हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीयों तथा छोटे दलों के सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं। बांसवाड़ा और डूंगरपुर में बीएपी का प्रभाव भी सत्ता के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। वहीं नागौर में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी को जिला परिषद में बहुमत मिलने से पार्टी का जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है। डीडवाना-कुचामन में भी आरएलपी की भूमिका अहम है। कांग्रेस 27 से अधिक जिला परिषदों में बोर्ड बनाने का दावा कर रही है।

पंचायतीराज में तीन दिन अहम :

Read More सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा

बुधवार को जिला प्रमुख और गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव होंगे, जबकि शुक्रवार को 457 पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे। ऐसे में अगले तीन दिन राजस्थान की ग्रामीण राजनीति के लिए बेहद निर्णायक हैं। चुनाव में सीटें जीतने के बाद अब असली परीक्षा सदस्यों को एकजुट रखने, निर्दलीयों को साथ लाने और अंतिम समय तक राजनीतिक जोड़तोड़ में बाजी मारने की है।

Read More राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

दलबदल कानून लागू नहीं, जीत पर भी सत्ता की गारंटी नहीं :

Read More कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी

राजनीतिक उठापटक के बीच दोनों प्रमुख दलों के सामने अपनों को संभालने की चुनौती भी है। कई जिलों में सदस्य बाड़ाबंदी में रखे गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग और पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। भरतपुर में तीन सदस्यों को उठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। दूसरी ओर भाजपा निर्दलीयों और छोटे दलों के सदस्यों का समर्थन जुटाकर अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। खास बात यह है कि पंचायतीराज चुनाव में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होने से क्रॉस वोटिंग और पाला बदलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में चुनावी जीत के बाद भी किसी दल की सत्ता की गारंटी नहीं है। बुधवार का चुनाव तय करेगा कि ग्रामीण राजस्थान की सत्ता किसके हाथ में होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले
रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में हुए हमले में दो भारतीय घायल हो गए। भारत ने घटना की कड़ी निंदा करते...
ग्रामीण सत्ता के लिए बाड़ाबंदी का घमासान, कहीं नेपाल तो कहीं हिमाचल पहुंचे सदस्य
एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे
पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम
आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत