रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले

हमलों से आम नागरिकों की जान को गंभीर खतरा

रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले
रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में हुए हमले में दो भारतीय घायल हो गए। भारत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा ठिकानों पर हमले तत्काल रोकने की मांग की है। भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिजनों की मदद कर रहा है। भारत ने सऊदी अरब के प्रति एकजुटता जताई।

नई दिल्ली। भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट की एक इमारत पर मंगलवार को हुए उस हमले की निंदा की है, जिसमें  दो भारतीय घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने जारी एक वक्तव्य में  इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है। भारत ने कहा है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दे रहा है। भारत का मानना है कि ऐसे हमलों से आम नागरिकों की जान को गंभीर खतरा है।

ये हमले सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करने के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को भी कमजोर करते हैं। भारत ने सऊदी अरब की जनता और सरकार के प्रति एकजुटता दोहराते हुए उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए अपना पूरा समर्थन जताया। भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

Tags: attacks

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले
रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में हुए हमले में दो भारतीय घायल हो गए। भारत ने घटना की कड़ी निंदा करते...
ग्रामीण सत्ता के लिए बाड़ाबंदी का घमासान, कहीं नेपाल तो कहीं हिमाचल पहुंचे सदस्य
एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे
पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम
आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत