चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन

पहली बार विदेशी यात्री को मिली एंट्री

चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
चीन ने बुधवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। लांग मार्च-2एफ रॉकेट से रवाना हुआ यान तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेगा। चालक दल में दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद जीशान अली भी शामिल हैं। वे अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी और तियांगोंग पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बने।

बीजिंग। चीन ने जिउक्वान सैटेलाइट प्रक्षेपण केन्द्र से बुधवार को लाँग मार्च 2एफ रॉकेट के जरिए शेनझोउ 24 अंतरिक्ष यान को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ तियांयोग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लाँच किया। शेंझोउ 24 अंतरिक्ष यान ने आज सुबह स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 18 मिनट पर उत्तर-पश्चिमी चीन के एक लॉन्च स्थल से उड़ान भरी। इस अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। यह यान तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर जा रहा है। अंतरिक्ष यान के चालक दल में चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी के साथ-साथ पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली भी शामिल हैं।

जीशान अली अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक और चीन के'तियांगोंगÓअंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। चीन ने 29 अप्रैल 2021 को अपने राष्ट्रीय'तियांगोंगÓअंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शुरू किया था, जब'तियानहेÓकोर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था। इसके बाद, तीन नवंबर 2022 को स्टेशन के बुनियादी ढांचे का निर्माण पूरा हुआ। तियांगोंग स्टेशन का बुनियादी ढांचा टी आकार का है, जिसमें तियानहे कोर मॉड्यूल और उससे जुड़े दो प्रयोगशाला मॉड्यूल – वेंतियान और मेंगतियान शामिल हैं। इन तीनों मॉड्यूल का कुल वजन लगभग 69 टन है। स्टेशन के अंदर रहने योग्य कुल जगह लगभग 110 क्यूबिक मीटर है। इसमें एक बार में तीन अंतरिक्ष यात्री रह सकते हैं, और चालक दल बदलने के दौरान यहाँ छह लोग भी रह सकते हैं। इस स्टेशन को 15 वर्षों (2038 तक) के लिए काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

Tags: space

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में प्रभावित मकानों और दुकानों पर कार्रवाई से पहले उनके पट्टों की वैधता जांची जाएगी।...
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम
आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था