पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी

रिपोर्ट बनाने के निर्देश

पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में प्रभावित मकानों और दुकानों पर कार्रवाई से पहले उनके पट्टों की वैधता जांची जाएगी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को जेडीए और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर डिमार्केशन और सड़क अलाइनमेंट की समीक्षा की।

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में फिलहाल प्रभावित निर्माणों पर कार्रवाई से पहले उनके पट्टों की वैधता परखी जाएगी। जेडीए सड़क की प्रस्तावित सीमा में आ रहे शेष मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पट्टों सहित अन्य रिकॉर्ड की जांच करेगा। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही तय किया जाएगा कि कौन से निर्माण वैध हैं और किन्हें अतिक्रमण मानकर हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के विरोध के बीच यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चौड़ीकरण के लिए किए गए डिमार्केशन, प्रस्तावित सड़क अलाइनमेंट और इसकी जद में आ रहे आवासीय व व्यावसायिक निर्माणों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

पट्टों और रिकॉर्ड की होगी पड़ताल :

मंत्री ने अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई और प्रभावित लोगों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन निर्माणकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच बाकी है, उनके पट्टों और संबंधित रिकॉर्ड का बारीकी से परीक्षण किया जाए। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Read More सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, 5 में से 4 वार्ड जीते

डिमार्केशन और अलाइनमेंट पर सवाल :

Read More पंचायत चुनाव में परिवारों की परीक्षा : राठौड़ का डबल धमाका, तो खर्रा परिवार को तिहरा झटका

चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की नाराजगी का प्रमुख कारण पट्टे होने के बावजूद मकानों और दुकानों को सड़क की जद में लेना है। प्रभावितों का कहना है कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनके निर्माणों पर निशान लगाए गए हैं। इससे पहले दुकानों के ऊपर लगे टिनशेड भी हटाए गए थे। अब दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Read More डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अडानी फाउंडेशन के सहयोग से एक माह तक विशेष नेत्र चिकित्सा अभियान चलाया। इसके तहत तीन...
पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम
आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी