न्यू सांगानेर रोड़ पर फिर गरजा बुलडोजर, 100 फीट सड़क की राह में आए निर्माण ध्वस्त

हाईकोर्ट के निर्देश पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई

न्यू सांगानेर रोड़ पर फिर गरजा बुलडोजर, 100 फीट सड़क की राह में आए निर्माण ध्वस्त
न्यू सांगानेर रोड पर सड़क की चौड़ाई 100 फीट करने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने के लिए जेडीए का बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमणों को ध्वस्त करना शुरू।

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड पर सड़क की चौड़ाई 100 फीट करने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने के लिए जेडीए का बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

जेडीए की टीम ने चिह्नित किए गए उन निर्माणों को निशाना बनाया, जो प्रस्तावित 100 फीट सड़क की सीमा में आ रहे हैं। सुबह से ही मौके पर अधिकारियों, प्रवर्तन दस्ते और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। बुलडोजर चलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने अपने निर्माणों को बचाने के लिए विरोध जताया और कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई।

Read More नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा

वहीं, प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सड़क की निर्धारित चौड़ाई सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस और जेडीए अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Read More देवउठनी एकादशी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई जगह पर जाम के हालात 

Read More मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंच रहे शादी के निमंत्रण पत्र, भगवान गणेश के कान में सुनाई जा रही लग्न की मनुहार

 

न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण की यह कार्रवाई शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम मानी जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों के विरोध ने प्रशासन के सामने चुनौती भी खड़ी कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच भगोड़े अंडरवर्ल्ड...
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की कार्रवाई : बेटी की शादी के दिन मैरिज गार्डन पर चला बुलडोजर, खुशियों में पसरा मातम
सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में अचानक ढहने से 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग
‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बड़जात्या
इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग