कालवाड़ रोड से हटेंगे अतिक्रमण, 160 फीट होगी सड़क की चौड़ाई

बाधक दुकान और मकानों के अतिक्रमणों पर कार्रवाई 

कालवाड़ रोड से हटेंगे अतिक्रमण, 160 फीट होगी सड़क की चौड़ाई
जयपुर विकास प्राधिकरण कालवाड़ रोड से अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई करेगा। जेडीए सड़क की 160 फीट चौड़ाई में बाधक दुकान और मकानों के अतिक्रमणों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए जेडीए टीम ने सर्वे किया।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण कालवाड़ रोड से अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई करेगा। जेडीए सड़क की 160 फीट चौड़ाई में बाधक दुकान और मकानों के अतिक्रमणों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए जेडीए टीम ने सर्वे किया। कालवाड़ रोड पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जेडीए इसे चौड़ा करने जा रहा है। इसके लिए मौके पर प्रस्तावित 200 फीट रोड सीमा में आ रहे निर्माणों को चिह्नित किया जा रहा है। डिमार्केशन फिलहाल 160 फीट चौड़ाई को बेस मानकर किया जा रहा है, लेकिन भविष्य में अगर इस रोड पर मौजूद सम्पत्तियों, जमीन, दुकान, मकान के पट्टे (लीज डीड) जारी किए जाएंगे, वह 200 फीट रोड छोड़ते हुए करेंगे। यह रोड मास्टर प्लान में 200 फीट प्रस्तावित है। जेडीए की सर्वे टीम ने सोमवार को मौके पर पैमाइश शुरू करते हुए प्रस्तावित सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को चिह्नित करके उन पर लाल निशान लगाना शुरू कर दिया।

पिछले सप्ताह हुई बैठक :

सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के मामले को लेकर पिछले सप्ताह जेडीए जोन उपायुक्त और कर्मचारियों के साथ यहां के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए सड़क की चौड़ाई 160 फीट करने की मांग रखी, जिससे व्यापारियों की दुकानें भी कम प्रभावित हों।

25 नवंबर तक का समय :

Read More जयपुर स्थापना दिवस : 4 साल में बस गया जयपुर, नौ चौकड़ियों में रची गई गुलाबी नगरी की पहचान

जोन 7 उपायुक्त धारा सिंह मीणा ने बताया कि हमने व्यापारियों को 25 नवंबर तक का समय दिया है कि वे 160 फीट की चौड़ाई में आ रहे अपने-अपने निर्माण स्वयं हटा लें।

Read More जयपुर एट 299 : देश के कोने-कोने से लेकर सात समंदर पार तक छाई गुलाबी नगरी, किले-महलों से आगे बढ़ा पर्यटन 

100 से अधिक दुकानें हो सकती हैं प्रभावित :

Read More एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत

वर्तमान में ये डिमार्केशन का काम कालवाड़ रोड स्थित एक्सप्रेस पुलिया से शुरू होकर गोविंदपुरा बस स्टेंड तक किया जा रहा है। इसमें 100 से ज्यादा निर्माण प्रभावित होंगे। इस रोड पर गोविंदपुरा तक अभी सबसे ज्यादा यातायात संचालन रहता है। कई जगहों पर ये रोड 80 फीट या उससे कम चौड़ी है, जबकि कई जगह पर यह 100 फीट या उससे अधिक चौड़ाई में है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में ही ढहा, 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में ही ढहा, 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग
बाईपास पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक...
‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बड़जात्या
इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता