गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित गुरुपर्व कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित गुरुपर्व कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। श्रीमती दिया कुमारी ने राजापार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर अपना मत्था टेका और समस्त प्रदेशवासियों को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं और आदर्श आज भी समाज को सत्य, सेवा, समानता एवं भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को गुरु नानक देव के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवता, प्रेम एवं सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए।

इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की और से श्रीमती दिया कुमारी को तलवार और सभी सिक्ख गुरुओं का चित्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अजयपाल सिंह , राजापार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नय्यर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव रविंद्र सिंह नरूला और राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह भी मौजूद थे।

Tags: CM guru

Post Comment

Comment List

Latest News

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के छह साल बाद राजग में लौटने का स्वागत करते हुए भाजपा-अकाली गठबंधन...
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं
मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी नहीं होगी खत्म, राजस्थान में बदलेगा पूरा राज: टीकाराम जूली