वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक बल्लेबाजी के दम पर इंडिया-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने 53 गेंदों में 28 छक्कों की मदद से 204 रन बनाए और 52 गेंदों में लिस्ट-ए का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा।

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के दम पर इंडिया-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे।

वैभव ने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक और 28 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले यूएई ने आठ विकेट पर 249 रन बनाए थे। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों में 130 रन की पारी खेली, जबकि भारत के अरशद खान ने चार विकेट झटके।

Post Comment

Comment List

Latest News

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक बल्लेबाजी के दम पर इंडिया-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई को सात विकेट...
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं
मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी नहीं होगी खत्म, राजस्थान में बदलेगा पूरा राज: टीकाराम जूली
शरद पवार के संन्यास की खबरों से भड़कीं सुप्रिया सुले, दिया दोटूक जवाब
रामायण थीम के शतरंज से लेकर 2 किलो चांदी के झुमके तक ने मोहा मन, जेएसए सिल्वर शो का भव्य समापन
असर खबर का : स्टेट हाईवे-70 से हटाया मिट्टी का ढेर
कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी